[polylang_langswitcher]

Gold Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोना और सस्ता, चांदी में भी गिरावट तेज

नई दिल्ली, 09 फरवरी (कृषि भूमि ब्यूरो): सोने के भाव में गिरावट का सिलसिला नए सप्ताह के पहले दिन भी जारी रहा। आज सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर 1,56,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड 1,56,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना करीब 3,980 रुपये कमजोर हुआ है, जबकि 22 कैरेट सोने के भाव में लगभग 3,650 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोने का हाजिर भाव 4,887.30 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है। वैश्विक स्तर पर डॉलर की मजबूती और मुनाफावसूली के कारण सोने की कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है।

जेपी मॉर्गन का अनुमान: लंबी अवधि में तेजी की उम्मीद

भले ही फिलहाल सोने के दाम नरम दिख रहे हों, लेकिन लंबी अवधि को लेकर सकारात्मक अनुमान सामने आ रहे हैं। जेपी मॉर्गन ने उम्मीद जताई है कि साल के अंत तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें 6,300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं। बैंक के अनुसार, सेंट्रल बैंकों और निवेशकों की मजबूत मांग इसकी बड़ी वजह होगी। अनुमान है कि 2026 में सेंट्रल बैंकों की ओर से सोने की खरीद करीब 800 टन तक रह सकती है।

देश के बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट

देश के प्रमुख शहरों में आज 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतें इस प्रकार दर्ज की गई हैं:

शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,43,690 1,56,740
मुंबई 1,43,540 1,56,590
अहमदाबाद 1,43,590 1,56,640
चेन्नई 1,43,540 1,56,590
कोलकाता 1,43,540 1,56,590
हैदराबाद 1,43,540 1,56,590
जयपुर 1,43,690 1,56,740
भोपाल 1,43,590 1,56,640
लखनऊ 1,43,690 1,56,740
चंडीगढ़ 1,43,690 1,56,740

चांदी में गिरावट और गहरी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट देखने को मिली है। सोमवार सुबह चांदी का भाव 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। बीते एक सप्ताह में चांदी करीब 65,000 रुपये सस्ती हो चुकी है। गौरतलब है कि 30 जनवरी को चांदी का भाव 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 74 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है।

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

कीमती धातुओं में मौजूदा गिरावट से आभूषण खरीदारों और दीर्घकालिक निवेशकों को राहत मिल सकती है। हालांकि, बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक संकेतों, सेंट्रल बैंक की नीतियों और भू-राजनीतिक परिस्थितियों के चलते आने वाले समय में कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। ऐसे में निवेश से पहले बाजार पर करीबी नजर बनाए रखना जरूरी होगा।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची