[polylang_langswitcher]

Sugar Stock Limit: केंद्र का बड़ा फैसला, 1 अगस्त से चीनी डीलरों पर स्टॉक लिमिट लागू, जमाखोरी और महंगाई पर लगेगी लगाम

नई दिल्ली (कृषि भूमि ब्यूरो): Sugar Stock Limitदेश में चीनी की बढ़ती कीमतों, जमाखोरी और सट्टेबाजी पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने देशभर के चीनी डीलरों पर स्टॉक लिमिट लागू करने का आदेश जारी किया है। यह व्यवस्था 1 अगस्त 2026 से 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी।

सरकार का कहना है कि इस फैसले (Sugar Stock Limit) का उद्देश्य बाजार में कृत्रिम कमी पैदा करने वाली गतिविधियों पर रोक लगाना, उपभोक्ताओं को उचित कीमत पर चीनी उपलब्ध कराना और कीमतों में अनावश्यक उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करना है।

Sugar Stock Limit: क्या हैं नए नियम?

नए आदेश के तहत देश का कोई भी चीनी डीलर:

  • 4,000 क्विंटल से अधिक चीनी का स्टॉक नहीं रख सकेगा।
  • स्टॉक प्राप्त होने की तारीख से 30 दिनों से अधिक अवधि तक उसका भंडारण नहीं कर सकेगा।
  • हर सप्ताह अपने पास उपलब्ध चीनी के स्टॉक का विवरण खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट करना होगा।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन नियमों का पालन सभी डीलरों के लिए अनिवार्य होगा और उल्लंघन की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।

हर सप्ताह देनी होगी स्टॉक रिपोर्ट

Sugar Stock Limit: नए आदेश के तहत सभी चीनी डीलरों को अपने स्टॉक की जानकारी खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर साप्ताहिक रूप से दर्ज करनी होगी। इससे सरकार देशभर में चीनी की उपलब्धता और बाजार की स्थिति पर लगातार निगरानी रख सकेगी।

जरूरत पड़ने पर विभाग कीमतों को नियंत्रित रखने और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त कदम भी उठा सकता है।

Sugar Stock Limit
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए ‘कृषि भूमि’ के व्हाट्सएप्प चैनल से जुड़ें

सरकार ने क्यों उठाया यह कदम?

सरकार के अनुसार हाल के दिनों में चीनी की एक्स-फैक्ट्री कीमतों में हुई तेजी मांग और आपूर्ति की वास्तविक स्थिति के अनुरूप नहीं थी।

सरकारी जांच में यह सामने आया कि कुछ व्यापारियों, डीलरों और बिचौलियों ने जमाखोरी, सट्टेबाजी और वास्तविक आपूर्ति के बिना केवल कागजी कारोबार (पेपर ट्रेड) के जरिए बाजार में कृत्रिम कमी का माहौल बनाया। इससे थोक और खुदरा दोनों स्तरों पर चीनी की कीमतों में अनावश्यक वृद्धि दर्ज की गई।

सरकार का कहना है कि देश में घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त चीनी उपलब्ध है और कृत्रिम कमी पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चीनी मिलों की भी होगी सख्त निगरानी

Sugar Stock Limit: चीनी बाजार में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार पहले ही सख्त रुख अपना चुकी है। Sugar Stock Limit: 24 जुलाई को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने सभी चीनी मिलों के स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराने का फैसला किया था।

यदि किसी मिल के रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में अंतर पाया जाता है, तो इसे शुगर कंट्रोल ऑर्डर, 2025 का उल्लंघन माना जाएगा। ऐसी स्थिति में संबंधित मिल के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 सहित अन्य प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

सभी चीनी मिलों को अपने बिक्री रजिस्टर और स्टॉक रिकॉर्ड पूरी तरह अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए हैं।

लगातार दूसरे वर्ष उत्पादन खपत से कम

उद्योग के अनुमानों के मुताबिक, चीनी वर्ष 2025-26 में भारत का चीनी उत्पादन लगभग 279 लाख टन रहने का अनुमान है, जबकि घरेलू खपत करीब 285 लाख टन रहने की संभावना है। इसका मतलब है कि लगातार दूसरे वर्ष उत्पादन, खपत से कम रहेगा।

सीजन की शुरुआत में उत्पादन का अनुमान करीब 309 लाख टन लगाया गया था, लेकिन कमजोर मानसून और गन्ने की कम उपलब्धता के कारण उत्पादन प्रभावित हुआ। उत्तर प्रदेश में उत्पादन लगभग एक दशक के निचले स्तर पर पहुंच गया, जबकि महाराष्ट्र में भी अनुमान से कम चीनी का उत्पादन हुआ।

निर्यात और कम स्टॉक से बढ़ा दबाव

उत्पादन में कमी के बावजूद केंद्र सरकार ने दिसंबर 2025 में 15 लाख टन और फरवरी 2026 में अतिरिक्त 5 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दी थी। हालांकि मई 2026 में निर्यात पर रोक लगा दी गई, लेकिन तब तक लगभग 8 लाख टन चीनी का निर्यात हो चुका था।

विशेषज्ञों का मानना है कि उत्पादन में गिरावट, निर्यात और एथेनॉल उत्पादन के लिए गन्ने के बढ़ते उपयोग के कारण, खासकर महाराष्ट्र और कर्नाटक में, चीनी का स्टॉक तेजी से घटा है। इससे बाजार में कीमतों पर दबाव बढ़ा है।

उद्योग के अनुमान के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को नए चीनी सीजन की शुरुआत के समय देश का ओपनिंग स्टॉक केवल 33 से 35 लाख टन के बीच रह सकता है, जो हाल के वर्षों में सबसे कम स्तर होगा। यदि नए सीजन में गन्ने की पेराई समय पर शुरू नहीं होती है, तो अक्टूबर और नवंबर के दौरान चीनी की उपलब्धता और अधिक प्रभावित हो सकती है।

उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत

सरकार को उम्मीद है कि स्टॉक लिमिट लागू होने से जमाखोरी और सट्टेबाजी पर रोक लगेगी, बाजार में वास्तविक आपूर्ति बनी रहेगी और उपभोक्ताओं को उचित कीमत पर चीनी उपलब्ध हो सकेगी। आने वाले महीनों में सरकार बाजार की स्थिति की लगातार समीक्षा करेगी और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कदम भी उठा सकती है।

=====

इन ख़बरों को भी पढ़ें…
खाद संकट से बचने के लिए संसदीय समिति ने सरकार को दी सलाह

अल नीनो और कमजोर मानसून के साये में दालों का स्टॉक सुरक्षित रखने की तैयारी

भारत का इलायची निर्यात तीन गुना बढ़कर 43.68 करोड़ डॉलर

कमजोर मानसून से खरीफ बुवाई को झटका, रकबा 21% घटा; तिलहन और कपास में बड़ी गिरावट

प्याज बफर स्टॉक खरीद को रफ्तार देने के लिए केंद्र ने बढ़ाई खरीद कीमत

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची