[polylang_langswitcher]

Gold Price Today: सोने की चमक बरकरार, दिल्ली से चेन्नई तक बढ़े दाम; चांदी में भी उछाल

नई दिल्ली (कृषि भूमि ब्यूरो): Gold Price Today: देशभर में सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। 22 मई को दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत देश के सभी प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड ऊंची रहने और डॉलर मजबूत होने के बावजूद घरेलू बाजार में कीमती धातुओं की मांग बढ़ने से सोने की कीमतों को मजबूती मिली है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,534.54 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, जबकि घरेलू बाजार में निवेशकों और ज्वेलरी खरीददारों की मांग बढ़ने से कीमतों में तेजी बनी हुई है।

दिल्ली में सोना 1.60 लाख रुपये के पार

Gold Price Today: राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,60,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,46,760 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, पिछले कारोबारी सत्र में भी दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 600 रुपये चढ़ा था। शादी-विवाह के सीजन और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की बढ़ती रुचि के कारण बाजार में खरीदारी बनी हुई है।

Gold Price Today

मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी तेजी

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और पूर्वी भारत के बड़े बाजार कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। इन शहरों में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,46,610 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

Gold Price Today: दक्षिण भारत के प्रमुख ज्वेलरी बाजार चेन्नई में सोना सबसे महंगा बना हुआ है। यहां 24 कैरेट सोने का भाव 1,61,680 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,48,110 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

पुणे और बेंगलुरु में भी सोने की कीमतें मुंबई के समान स्तर पर बनी हुई हैं।

Gold Price Today: प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट

शहर22 कैरेट (₹/10 ग्राम)24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली1,46,7601,60,240
मुंबई1,46,6101,59,940
अहमदाबाद1,46,6601,60,140
चेन्नई1,48,1101,61,680
कोलकाता1,46,6101,59,940
हैदराबाद1,46,6101,59,940
जयपुर1,46,7601,60,240
भोपाल1,46,6601,60,140
लखनऊ1,46,7601,60,240
चंडीगढ़1,46,7601,60,240

चांदी की कीमत में भी जोरदार उछाल

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी लौट आई है। 22 मई की सुबह चांदी का भाव बढ़कर 2,85,100 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। एक दिन पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 5,000 रुपये बढ़कर 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 75.39 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

Gold Price Today: विशेषज्ञों का कहना है कि औद्योगिक मांग में कमजोरी और हाल के महीनों में भारी उतार-चढ़ाव के कारण चांदी की कीमतों में अस्थिरता बनी हुई है। हालांकि निवेशकों की सुरक्षित निवेश की मांग फिलहाल दोनों कीमती धातुओं को समर्थन दे रही है।

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

बाजार विश्लेषकों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, भू-राजनीतिक तनाव और डॉलर में उतार-चढ़ाव के बीच सोना अभी भी सुरक्षित निवेश विकल्प बना हुआ है। हालांकि ऊंचे दामों के कारण ज्वेलरी खरीद में कुछ नरमी देखने को मिल सकती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों से जुड़े संकेत और वैश्विक आर्थिक आंकड़े सोने-चांदी की दिशा तय करेंगे।

====

हमारे लेटेस्ट अपडेट्स के लिए ‘कृषि भूमि’ से जुड़ें — बस आप इस लिंक पर क्लिक करें:

https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

Gold Price Prediction 2026 के अलावा इन ख़बरों को भी पढ़ें…

कॉकरोच जनता पार्टी’ हुई वायरल, Gen Z की बेरोज़गारी और महंगाई की चिंता बनी राष्ट्रीय बहस

वैश्विक खाद्य तेल बाजार में तेजी से घरेलू तिलहन क्षेत्र को मिला सहारा; सरसों ₹7000 के पार

ग्रामीण भारत में गहराया रोजगार संकट, अप्रैल 2026 में बेरोजगारी दर बढ़कर 5.2% पहुंची

पाम ऑयल आयात में उछाल से 13% बढ़ा भारत का खाद्य तेल आयात, महंगा हुआ आयात बिल

 

 

 

 

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची