नई दिल्ली (कृषि भूमि ब्यूरो): Gold Price Today: देशभर में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली है, जबकि चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। वैश्विक बाजार में बदलते संकेतों और निवेशकों की बढ़ती खरीदारी के चलते गोल्ड की चमक और बढ़ गई है। दूसरी ओर औद्योगिक मांग में नरमी के कारण चांदी के दाम दबाव में बने हुए हैं।
Gold Price Today: बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के संकेत मिलने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। इसके अलावा डॉलर इंडेक्स और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं ने भी सोने को सपोर्ट दिया है। यही वजह है कि पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोना ₹830 प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो चुका है।
वहीं 22 कैरेट गोल्ड में भी ₹760 की तेजी दर्ज की गई है। आज राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹10 बढ़कर ₹1,57,200 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी ₹10 महंगा हुआ है।
Gold Price Today: देश के प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट
| शहर | 24 कैरट (10 ग्राम) | 22 कैरट (10 ग्राम) | 18 कैरट (10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,57,200 | ₹1,44,110 | ₹1,17,940 |
| मुंबई | ₹1,57,050 | ₹1,43,960 | ₹1,17,790 |
| कोलकाता | ₹1,57,050 | ₹1,43,960 | ₹1,17,790 |
| चेन्नई | ₹1,63,230 | ₹1,48,710 | ₹1,24,110 |
| बेंगलुरु | ₹1,57,050 | ₹1,43,960 | ₹1,17,790 |
| हैदराबाद | ₹1,57,050 | ₹1,43,960 | ₹1,17,790 |
| लखनऊ | ₹1,57,200 | ₹1,44,110 | ₹1,17,940 |
| पटना | ₹1,57,100 | ₹1,44,010 | ₹1,17,840 |
| जयपुर | ₹1,57,200 | ₹1,44,110 | ₹1,17,940 |
| अहमदाबाद | ₹1,57,100 | ₹1,44,010 | ₹1,17,840 |
चांदी लगातार दूसरे दिन फिसली
जहां सोने में तेजी बनी हुई है, वहीं चांदी के बाजार में कमजोरी देखने को मिल रही है। 18 मई को एक दिन में ₹10,000 प्रति किलो की बड़ी तेजी के बाद अब लगातार दूसरे दिन चांदी सस्ती हुई है। बीते दो दिनों में इसकी कीमत ₹5,100 प्रति किलो तक घट चुकी है।
दिल्ली में आज चांदी ₹100 गिरकर ₹2,84,900 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मुंबई और कोलकाता में भी यही रेट देखने को मिला। हालांकि चेन्नई में चांदी अब भी सबसे महंगी बनी हुई है, जहां इसका भाव ₹2,99,900 प्रति किलो दर्ज किया गया।
विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक इंडस्ट्रियल डिमांड कमजोर होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मेटल्स पर दबाव बढ़ने से चांदी की कीमतों में गिरावट आ रही है।

सोने की कीमतों में तेजी की बड़ी वजह
बुलियन मार्केट के जानकारों के अनुसार निवेशकों का झुकाव फिलहाल सुरक्षित निवेश यानी Safe Haven Assets की ओर बढ़ा है। अमेरिकी आर्थिक संकेतकों और पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों के बीच निवेशक सोने में पैसा लगा रहे हैं।
इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता भी सोने को मजबूती दे रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि डॉलर कमजोर रहता है तो आने वाले दिनों में गोल्ड में और तेजी देखने को मिल सकती है।
अब बाजार की नजर किस पर?
अब निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक के मिनट्स पर टिकी है। इससे यह संकेत मिल सकता है कि अमेरिकी फेड आगे ब्याज दरों को लेकर क्या रुख अपनाने वाला है।
Gold Price Today: एक्सपर्ट्स के मुताबिक आने वाले दिनों में वैश्विक ब्याज दरें, कच्चे तेल की कीमतें और पश्चिम एशिया की भू-राजनीतिक स्थिति बुलियन बाजार की दिशा तय करेंगी। ऐसे में सोने और चांदी दोनों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
विशेषज्ञ निवेशकों को सलाह दे रहे हैं कि वे बाजार की चाल और वैश्विक संकेतों पर नजर बनाए रखें, क्योंकि आने वाले दिनों में कीमती धातुओं में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है।
====
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स के लिए ‘कृषि भूमि’ से जुड़ें — बस आप इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45
इसके अलावा इन ख़बरों को भी पढ़ें…
NEET 2026 Paper Leak: सिर्फ पेपर नहीं लीक हुआ, लाखों परिवारों का भरोसा टूटा
एशियाई देशों की करेंसी बचाने की जंग तेज़, RBI समेत कई सेंट्रल बैंक बाजार में सक्रिय
ग्रामीण भारत में गहराया रोजगार संकट, अप्रैल 2026 में बेरोजगारी दर बढ़कर 5.2% पहुंची
पाम ऑयल आयात में उछाल से 13% बढ़ा भारत का खाद्य तेल आयात, महंगा हुआ आयात बिल