[polylang_langswitcher]

Gold Price Today: सप्ताह की शुरुआत में सोना टूटा, दिल्ली में 22 कैरेट ₹1,39,790 पर; चांदी में भी गिरावट

नई दिल्ली (कृषि भूमि ब्यूरो): Gold Price Today-देश के सर्राफा बाजार में कारोबारी सप्ताह की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सोमवार, 11 मई को देश के ज्यादातर शहरों में सोने और चांदी की कीमतों में नरमी दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,39,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 24 कैरेट सोना 1,52,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा।

Gold Price Today- मुंबई और कोलकाता में भी सोने की कीमतों में कमजोरी रही। यहां 22 कैरेट सोने का भाव 1,39,640 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 1,52,340 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। चेन्नई में सोने की कीमत अन्य शहरों की तुलना में अधिक बनी हुई है, जहां 22 कैरेट सोना 1,41,490 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,54,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

हालांकि सप्ताह की शुरुआत में कीमतों में गिरावट आई है, लेकिन बीते एक सप्ताह के दौरान सोने में मजबूत तेजी देखने को मिली थी। आंकड़ों के अनुसार, पिछले सात दिनों में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,640 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़ी, जबकि 22 कैरेट गोल्ड में लगभग 1,500 रुपये की तेजी दर्ज की गई।

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,721 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है। वैश्विक स्तर पर बढ़ती भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं का असर कीमती धातुओं की कीमतों पर लगातार देखने को मिल रहा है।

बाजार में चर्चा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया में युद्ध विराम को लेकर ईरान के नए शांति प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया है। इसके बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने की आशंका फिर गहरा गई है। खासतौर पर होर्मुज स्ट्रेट से जुड़े हालात को लेकर निवेशकों की चिंता बढ़ी है, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में तीन प्रतिशत से अधिक उछाल दर्ज किया गया।

विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय तनाव और डॉलर की चाल के कारण आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

Gold Price TodayGold Price Today: प्रमुख शहरों में सोने का भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,52,490 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,39,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,340 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,39,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोना 1,39,690 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,52,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

चेन्नई में सोने की कीमत सबसे अधिक बनी हुई है, जहां 24 कैरेट गोल्ड 1,54,360 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 1,41,490 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 22 कैरेट सोना 1,39,790 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,52,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है। पुणे, बेंगलुरु और हैदराबाद में भी कीमतें लगभग मुंबई के बराबर दर्ज की गईं।

चांदी में भी कमजोरी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। सोमवार सुबह घरेलू बाजार में चांदी का भाव घटकर 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। बीते एक सप्ताह में चांदी करीब 10,000 रुपये प्रति किलो तक कमजोर हुई है।

इस साल जनवरी में चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचते हुए 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार निकल गई थीं। हालांकि उसके बाद बाजार में मुनाफावसूली और वैश्विक मांग में उतार-चढ़ाव के कारण कीमतों में नरमी देखने को मिली।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 81.14 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतें केवल स्थानीय मांग और सप्लाई से नहीं, बल्कि डॉलर इंडेक्स, कच्चे तेल की कीमतों, ब्याज दरों और वैश्विक राजनीतिक घटनाक्रम से भी प्रभावित होती हैं।

===

हमारे लेटेस्ट अपडेट्स के लिए ‘कृषि भूमि’ से जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

ये भी पढ़ें…
नए गन्ना नियंत्रण आदेश 2026 पर बढ़ा विवाद, किसान संगठनों ने बताया ‘कॉरपोरेट समर्थक’

क्या 15 मई से पहले महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? क्रूड ऑयल में उछाल से बढ़ा दबाव

साल 2026 में ‘सुपर अलनीनो’ का खतरा: रिकॉर्ड गर्मी और चरम मौसम की आशंका

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची