[polylang_langswitcher]

Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी गिरावट; जानें आज के ताज़ा रेट

मुंबई, 28 फरवरी (कृषि भूमि ब्यूरो): Gold Price Today – आज सुबह सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर ₹1,61,710 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड ₹1,48,240 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। एक दिन पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत करीब ₹1,800 की तेजी के साथ ₹1,64,700 प्रति 10 ग्राम तक पहुंची थी, लेकिन आज इसमें मुनाफावसूली देखने को मिली।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव दिखा, जहां सोने का हाजिर भाव 5,172.17 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज किया गया।

बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट

देश के प्रमुख महानगरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतें लगभग समान रहीं, हालांकि कुछ शहरों में मामूली अंतर देखने को मिला।

शहर22 कैरेट सोने का भाव (₹/10 ग्राम)24 कैरेट सोने का भाव (₹/10 ग्राम)
दिल्ली1,48,2401,61,820
मुंबई1,48,1101,61,580
अहमदाबाद1,48,1401,61,610
चेन्नई1,48,1101,61,580
कोलकाता1,48,1101,61,580
हैदराबाद1,48,1101,61,580
जयपुर1,48,2401,61,820
भोपाल1,48,1401,61,610
लखनऊ1,48,2401,61,820
चंडीगढ़1,48,2401,61,820

चांदी की कीमत में भी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी नरमी दर्ज की गई। 28 फरवरी की सुबह चांदी का भाव गिरकर ₹2,84,900 प्रति किलोग्राम पर आ गया। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत करीब ₹2,500 टूटकर ₹2,68,000 प्रति किलोग्राम रह गई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 89.72 डॉलर प्रति औंस पर है। गौरतलब है कि जनवरी महीने में चांदी की कीमत ₹4 लाख प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर चुकी थी।

आगे क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

वैश्विक निवेश बैंक जेपी मॉर्गन ने सोने को लेकर अपने लॉन्ग-टर्म आउटलुक को मजबूत बताया है। बैंक ने सोने का दीर्घकालिक अनुमान 4,500 डॉलर प्रति औंस तक बढ़ा दिया है, जबकि 2026 के अंत तक 6,300 डॉलर प्रति औंस का अनुमान बरकरार रखा है।

बैंक के अनुसार, सोने में स्ट्रक्चरल डायवर्सिफिकेशन का ट्रेंड अभी जारी है, जिससे लंबी अवधि में कीमतों को सपोर्ट मिल सकता है।

कुलमिलाकर, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिलहाल सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। अल्पकाल में नरमी दिख रही है, लेकिन लंबी अवधि के निवेशकों के लिए सोना अब भी एक मजबूत विकल्प माना जा रहा है।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची