[polylang_langswitcher]

Gold Price Today: घरेलू बाजार में सोना मजबूत, चांदी में गिरावट; जानिए रेट

मुंबई, 25 फरवरी (कृषि भूमि डेस्क): Gold Price Today – आज सुबह घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी के बावजूद स्थानीय ज्वैलर्स और स्टॉकिस्ट की बढ़ी खरीदारी ने सोने को सपोर्ट दिया। वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,157.16 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है। विश्लेषकों के अनुसार रुपये में कमजोरी के कारण विदेशी मुद्रा धारकों के लिए सोना महंगा हुआ है, जिसका असर घरेलू कीमतों पर भी पड़ा है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,61,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,48,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े महानगरों में भी सोने के दाम ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं।

प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट (₹ प्रति 10 ग्राम)

शहर22 कैरेट सोना24 कैरेट सोना
दिल्ली1,48,4601,61,940
मुंबई1,48,3101,61,790
अहमदाबाद1,48,3601,61,420
चेन्नई1,48,3101,61,790
कोलकाता1,48,3101,61,790
हैदराबाद1,48,3101,61,790
जयपुर1,48,4601,61,940
भोपाल1,48,3601,61,420
लखनऊ1,48,4601,61,940
चंडीगढ़1,48,4601,61,940

Silver Price Today: चांदी हुई सस्ती

सोने के उलट चांदी की कीमत में आज सुबह गिरावट दर्ज की गई है। चांदी का भाव घटकर 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। इससे एक दिन पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 2,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 88.19 डॉलर प्रति औंस बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर चुकी थी, जिसके बाद अब इसमें उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची