[polylang_langswitcher]

Gold Price Today: सोना लगातार दूसरे दिन सस्ता, चांदी भी फिसली; जानिए नए रेट

मुंबई, 17 जनवरी (कृषि भूमि ब्यूरो):  घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। आज सुबह देशभर में गोल्ड के भाव दबाव में रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी, मजबूत डॉलर और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से भू-राजनीतिक जोखिम घटने का असर सोने की कीमतों पर पड़ा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव टूटकर 4,603.51 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है, जिससे घरेलू कीमतों में नरमी देखने को मिली।

दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,43,540 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,31,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड 1,43,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

पुणे और बेंगलुरु में भी 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,390 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। अहमदाबाद में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,31,490 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

आज का गोल्ड रेट

शहर22 कैरेट (₹/10 ग्राम)24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली1,31,5901,43,540
मुंबई1,31,4401,43,390
अहमदाबाद1,31,4901,43,440
चेन्नई1,31,4401,43,390
कोलकाता1,31,4401,43,390
हैदराबाद1,31,4401,43,390
जयपुर1,31,5901,43,540
भोपाल1,31,4901,43,440
लखनऊ1,31,5901,43,540
चंडीगढ़1,31,5901,43,540

सोने में गिरावट के पीछे क्या कारण

अमेरिका में महंगाई के कमजोर आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को और मजबूत किया है। हालांकि, डॉलर की मजबूती और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से सुरक्षित निवेश की तात्कालिक मांग घटी है, जिससे सोने की कीमतों में दबाव देखने को मिला।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर फेड वास्तव में ब्याज दरों में कटौती करता है, तो आगे चलकर सोने और चांदी जैसे सेफ हेवन एसेट्स में निवेश दोबारा बढ़ सकता है।

चांदी की कीमतों में भी नरमी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। आज सुबह देश में चांदी का भाव घटकर 2,91,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव गिरकर 90.33 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। इससे पहले चांदी 93.57 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्च स्तर तक पहुंची थी।

अमेरिकी प्रशासन द्वारा चांदी और अन्य जरूरी धातुओं पर आयात शुल्क लगाने से फिलहाल बचने के संकेत मिलने के बाद कीमतों में कुछ नरमी आई है। हालांकि, घरेलू बाजार में साल 2026 में अब तक चांदी की कीमत करीब 22.4 प्रतिशत बढ़ चुकी है, जिससे इसका लंबी अवधि का ट्रेंड अब भी मजबूत माना जा रहा है।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची