[polylang_langswitcher]

सोने की रफ्तार थमी, चांदी भी फिसली; जानें आज का ताज़ा भाव

नई दिल्ली, 20 दिसंबर (कृषि भूमि ब्यूरो): सोने की कीमतों में जारी तेजी पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। 20 दिसंबर की सुबह घरेलू बाजार में सोने के दामों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर 1,34,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,23,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,34,170 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,322.51 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है। सोने और चांदी की कीमतों पर घरेलू फैक्टर्स के साथ-साथ वैश्विक संकेतों का भी सीधा असर देखने को मिल रहा है।

प्रमुख शहरों में सोने के ताज़ा भाव

दिल्ली
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,34,320 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट का भाव 1,23,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता
इन तीनों महानगरों में 22 कैरेट सोना 1,22,990 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 1,34,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

पुणे और बेंगलुरु
पुणे और बेंगलुरु में भी 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,34,170 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना 1,22,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।

आज का गोल्ड रेट (₹ प्रति 10 ग्राम)

शहर 22 कैरेट 24 कैरेट
दिल्ली 123140 134320
मुंबई 122990 134170
अहमदाबाद 123660 134900
चेन्नई 122990 134170
कोलकाता 122990 134170
हैदराबाद 122990 134170
जयपुर 123140 134320
भोपाल 123660 134900
लखनऊ 123140 134320
चंडीगढ़ 123140 134320

क्यों थमी सोने की चाल?

फेडरल रिजर्व के गवर्नर क्रिस्टोफर वालर ने ब्याज दरों में आगे और कटौती का समर्थन जरूर किया है, लेकिन साथ ही यह संकेत भी दिया कि पॉलिसी मेकर सतर्क रुख अपना सकते हैं। उनकी यह टिप्पणी अमेरिकी श्रम बाजार से जुड़े ताज़ा आंकड़ों के बाद आई है। अमेरिका में बेरोजगारी दर चार साल के उच्च स्तर पर पहुंच चुकी है और नवंबर में रोजगार वृद्धि अक्टूबर की सुस्ती की भरपाई नहीं कर सकी। इन संकेतों का असर बुलियन मार्केट पर साफ नजर आ रहा है।

संबंधित ख़बरें
अगले 6 महीने कैसा रहेगा Gold में Investment का माहौल?

सुकन्या समृद्धि योजना 2025: 8.2% टैक्स-फ्री ब्याज के साथ बेटी के लिए करोड़ों का सुरक्षित फंड बनाएं

चांदी की कीमत में भी गिरावट

चांदी के दामों में भी शनिवार सुबह कमजोरी देखी गई। घरेलू बाजार में चांदी का भाव गिरकर 2,08,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 65.85 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।

हालांकि, साल 2025 में अब तक चांदी की कीमतों में करीब 126 प्रतिशत की जोरदार बढ़त दर्ज की जा चुकी है। एनालिस्ट्स का मानना है कि चांदी की सप्लाई लगातार पांचवें साल कमी की ओर बढ़ रही है और यह रुझान आगे भी जारी रह सकता है, जिससे लंबी अवधि में कीमतों को सहारा मिल सकता है।

नोट: सोने-चांदी के दाम शहर, टैक्स और ज्वेलर्स के मेकिंग चार्ज के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची