Weather News: मूसलाधार बारिश से मध्य भारत बेहाल, मध्य प्रदेश के 30 जिलों में भारी वर्षा; कई राज्यों में अलर्ट जारी

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Weather News

नई दिल्ली, 29 जुलाई (कृषि भूमि डेस्क):

देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज पूर्वी राजस्थान, बिहार, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मूसलाधार वर्षा का अनुमान जताया है। वहीं, अन्य राज्यों में भी भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।

मध्य प्रदेश में हालात गंभीर, 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मध्य प्रदेश में बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते 24 घंटे में राज्य के 30 जिलों में मूसलाधार बारिश रिकॉर्ड की गई है। नीमच जिले के सिंगौली क्षेत्र में सर्वाधिक 10.5 इंच (267 मिमी) बारिश दर्ज की गई, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

मौसम विभाग ने आज 14 जिलों में अति भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट, जबकि 21 जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। प्रमुख नदियों पर बने अधिकांश बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे नदियों के किनारे बसे गांवों में जलस्तर तेजी से बढ़ा है।

अन्य राज्यों में भी बारिश का व्यापक असर

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय क्षेत्र, झारखंड, केरल, माहे और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। इन इलाकों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, झारखंड, सिक्किम और ओडिशा के कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवा और बौछारों की संभावना जताई गई है।

भारी बारिश के चलते कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में विशेष निगरानी की जा रही है, जहां निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और आवश्यकतानुसार सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित होने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों तक मध्य भारत और पूर्वी भारत में बारिश का क्रम जारी रह सकता है। संवेदनशील क्षेत्रों में प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है और राहत एवं बचाव दलों की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। देश के अनेक हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिससे खेती को राहत तो मिली है, लेकिन बाढ़ और जलभराव ने लोगों की चिंताएं भी बढ़ा दी हैं।

====

हमारे साथ जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

 

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची

SL888

SL888

SL888

SL888

SL888

SL888

SL888

SL888

YY123

YY123

YY123

YY123

YY123

YY123

SL888

SL888

S9S9

SL888