नींबू ने बनाया लखपति अब Lemon king के नाम से हुए मशहूर

Lemon king के नाम से मशहूर राजस्थान के अभिषेक ने परंपरागत खेती से परे कमर्शियल फार्मिंग से जिले में मुनाफे की एक नई मिसाल कायम कर दी। अभिषेक 6 एकड़ जमीन पर नींबू और अमरूद की खेती कर रहे हैं। इससे वे सालाना 12 लाख रुपए कमा रहे हैं। इसके अलावा वह फूड प्रोसेसिंग में अचार बेचकर भी अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।

अभिषेक जैन राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के संग्रामगढ़ के रहने वाले हैं। यहीं पर वह अपनी पुश्तैनी जमीन पर 2007 से खेती कर रहे हैं। उनके पास कुल 30 बीघे जमीन है। पिता की मौत के बाद खेती की अचानक आई जिम्मेदारी को अभिषेक ने बखूबी निभाया।

केमिकल फर्टिलाइजर की जगह ऑर्गेनिक खाद का उपयोग

35 साल के अभिषेक के लिए यह सफर आसान नहीं था। वे किसान परिवार से थे, लेकिन उन्होंने कभी खेती नहीं की थी। उन्होंने खेती की नई तकनीकों के बारे में पढ़ना शुरू किया। केमिकल फर्टिलाइजर की जगह ऑर्गेनिक खाद का उपयोग करने लगे। इससे उन्हें दोहरा लाभ मिला। एक तरफ लागत कम हुई तो दूसरी तरफ प्रोडक्शन रेट और जमीन की उर्वरा शक्ति भी बढ़ गई।

निम्बू और अमरुद से सालाना 12 लाख की कमाई 

अभिषेक तीन एकड़ जमीन पर नींबू और तीन एकड़ जमीन पर अमरूद की खेती कर रहे हैं। इसमें देशी और ग्राफ्टेड दोनों ही तरह के प्लांट उन्होंने लगाए हैं। उनके बगीचे में 800 प्लांट अमरूद और 550 से ज्यादा प्लांट नींबू के हैं। उनके ज्यादातर फल खेत से ही बिक जाते हैं। बाकी जो बच जाता है, उसे वे मंडी में भेज देते हैं। अमरूद की खेती से वे तीन लाख रुपए कमा रहे हैं जबकि नींबू की खेती से 6 लाख रुपए तक मुनाफा कमा रहे हैं।

हर साल 2 हजार किलो आचार बेचते हैं अभिषेक 

कई बार बचे हुए नींबू को स्टोर करने में दिक्कत आती थी इन बचे हुए नींबू से ही उन्हें अचार बनाने का आयडिया सुझा। उनकी मां अचार बनती है जिसे अब वे बाजार में बड़े पैमाने पर बेच रहे हैं। आज वे हर साल 2 हजार किलो आचार बेचते हैं। इस आचार को तैयार करने के लिए अभिषेक किसी तरह का केमिकल या प्रिजर्वेटिव्स इस्तेमाल नहीं करते हैं।

अभी अभिषेक सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग कर रहे हैं। वे अपना खुद का एक ब्रांड डेवलप करने वाले हैं। ताकि अपने प्रोडक्ट को ऑनलाइन बेच सकें।

जानें कैसे करें निम्बू की खेती 

कठोर मिट्टी को छोड़कर किसी भी मिट्टी पर नींबू की खेती की जा सकती है। इसके पौधे लगाने के लिए सबसे बेहतर समय जुलाई से अगस्त के बीच होता है। ग्राफ्टेड और बीज दोनों ही तरीके से नींबू का प्लांट लगाया जा सकता है। एक एकड़ में 140 पौधे लगाएं और उनके बीच की दूरी 18 बाई 18 फिट होनी चाहिए।

प्रति एकड़ तीन से चार लाख की कमाई 

पौधा लगाते समय गोबर की कम्पोस्ट खाद का उपयोग करें। सिंचाई के लिए ड्रिप इरिगेशन सबसे बढ़िया तरीका होता है। देशी नींबू तीन साल में फल देने लगता है और 30 से 35 साल तक इनकी आयु होती है। इसके साथ ही समय-समय पर निराई और गुड़ाई करना भी जरुरी है। अगर ठीक से नींबू की खेती की जाए तो प्रति एकड़ तीन से चार लाख तक आराम से कमाई हो सकती है।

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची