इस फसल के बीज की कीमत है 50000, जानिए कैसे होती है खेती

वनीला की खेती के लिए भुरभुरी मिट्टी को उपयुक्त माना जाता है। फसल को लगाने के लिए मिट्टी का पीएच मान 6.5 से 7.5 के बीच होना  चाहिए। वनीला की खेती के लिए पढ़िए पूरी खबर।

यदि किसान भाई खेती करके बेहतर मुनाफा कमाना चाहते हैं तो वनीला की खेती से अच्छा उनके लिए कोई दूसरा विकल्प हो ही नहीं सकता है। वनीला काजू, बादाम, किसमिस, अखरोट आदि चीज़ों से काफी महंगा बिकता है भारतीय बाजार में इसकी कीमत 50000 रूपये प्रति किलोग्राम है। वनीला एक विदेशी फसल है किसान इसकी खेती करके भारी मुनाफा कमा सकते हैं। इसकी मांग पूरी दुनिया में बनी रहती है। भारत में भी कई किसान इसकी खेती करके बेहतर मुनाफा कमा रहे हैं।

वनीला का प्रयोग आइसक्रीम बनाने में किया जाता है जिससे कि इसकी डिमांड बाजार में बनी रहती है। ऐसा माना जाता है कि दुनिया में जितनी भी आइसक्रीम बनती है उसमे 40% वनीला का प्रयोग किया जाता है। बाजार में वनीला आइसक्रीम सबसे ज्यादा बिकती है। वनीला का प्रयोग सिर्फ आइसक्रीम में ही नहीं बल्कि परफ्यूम, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और कोल्ड ड्रिंक्स को बनाने के लिए किया जाता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि वनीला आर्किड परिवार का सदस्य है। इसके फूलों को सुखाने पर उनसे एक सुंदर खुशबू निकलती है। इसके फल काफी बीज उत्पन्न होते हैं।

खेती टीन शेड और छायादार वाली जगह खेती के लिए कारगर

किसान भाई यदि वनीला की खेती करना चाहते हैं तो भुरभुरी मिट्टी में ही इसकी खेती करें। इसकी खेती के लिए मिट्टी का पीएच मान 6.5 से 7.5 के बीच होना चाहिए। वनीला कि फसल 25 से 35 डिग्री सेल्सियस के तापमान में बेहतर विकसित होती है। इसकी खेती टीन शेड के नीचे और छायादार वाली जगहों पर भी की जा सकती है। इसकी फसल 3 वर्षों में तैयार हो जाती है।

बीज की कीमत होती है 50000 रूपये प्रति किलोग्राम

वनीला की खेती करने के लिए आपको प्रति एकड़ में 2400 से 2500 बेल लगाने की आवश्यकता होगी। जब बेल में फूल पकने लगते हैं तब आपको समझना चाहिए कि बीज निकालने का समय आ गया है। इसके बाद कई चरणों में बीजों की प्रोसेसिंग होने के बाद उन्हें बाजार में बेचा जाता है। वर्तमान में भारत में वनीला के एक किलो बीज की कीमत 50000 रूपये प्रति किलोग्राम है।

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची

SL888

SL888

SL888

SL888

SL888

SL888

SL888

SL888

YY123

YY123

YY123

YY123

YY123

YY123

SL888

SL888

S9S9

SL888