सालभर सुरक्षित रहेगा प्याज,वैज्ञानिकों ने खोजी नई किस्म

प्याज उत्पादकों के लिए एक राहतभरी खबर है, अब प्याज को किसान लम्बे समय तक स्टोर कर सकेंगे। वैज्ञानिकों ने एक ऐसी किस्म की प्याज विकसित की है जिसका भंडारण लंबे समय तक किया जा सकता है। यह एक साल तक रखने पर भी खराब नहीं होता है। इसके अलावा यह सामान्य तरीके से रखने पर अंकुरित भी नहीं होती है।

प्याज के इस किस्म की गिनती देश के बेहतर प्याज की किस्मों में होती है। गौरतलब है कि देश में सबसे अधिक प्याज की खेती महाराष्ट्र में की जाती है। देश के कुल प्याज उत्पादन में इस राज्य की हिस्सेदारी 40 फीसदी होती है।

एक साल तक खराब नहीं होता प्याज 

प्याज की इस बेहतरीन किस्म को कृषि विज्ञान केंद्र लेदौरा आजमगढ़ के वैज्ञानिकों ने विकसित किया है। इस नई प्रजाति का नाम एग्रीफ्राउंड लाइट रेड-4 है। इस किस्म की खासियत यह है कि यह एक साल तक खराब नहीं होती है।

अक्टूम्बर से बाज़ार में उपलब्ध होंगे बीज 

इस वेरायटी का रंग हल्का लाल होता है और खाने में इसका स्वाद तीखा होता है। इस साल के अक्टूबर के महीने तक प्याज की इस किस्म के बीज बाजार में उपलब्ध हो जाएंगे। इसके बाद किसान इन बीजों को खरीद कर खेती कर सकते हैं और अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

इस प्याज की पूर्वांचल के किसान करते हैं खेती 

प्याज की इस नई किस्म की खेती पूर्वांचल और आस-पास के किसान बड़े पैमाने पर करते हैं। इससे वो अच्छा उत्पादन और अधिक कमाई करते हैं।

बारिश के मौसम में सबसे अधिक परेशानी

प्याज किसानों को बारिश के मौसम में सबसे अधिक परेशानी होती है क्योंकि इस समय प्याज में नमी आती है जिससे वो सड़ने लगते है और अंकुरित भी होने लगते हैं। इसके कारण किसान कम दाम मिलने पर भी अधिक नुकसान से बचने के लिए प्याज को बेच देते हैं। पर अब नई किस्म आने के बाद किसानों को इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

 

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची