मुंबई, 04 मार्च (कृषि भूमि डेस्क): आमतौर पर युद्ध या वैश्विक तनाव के समय सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिलती है। लेकिन इस बार पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान तथा अमेरिका के बीच बढ़ती टकराव की स्थिति के बावजूद सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी दूसरे दिन सस्ती हुई है।
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक मजबूत अमेरिकी डॉलर और बढ़ती ट्रेजरी यील्ड के कारण सोने और चांदी की मांग पर दबाव बना हुआ है। इसी वजह से हाल के दिनों में गोल्ड की चमक थोड़ी फीकी पड़ती दिख रही है।
राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम ₹10 सस्ता होकर ₹1,67,760 पर आ गया है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड भी ₹10 गिरकर ₹1,53,790 पर पहुंच गया।
10 बड़े शहरों में सोने का ताजा भाव
देश के प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने की कीमतें इस प्रकार हैं:
| शहर | 24 कैरट गोल्ड | 22 कैरट गोल्ड | 18 कैरट गोल्ड |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹1,67,760 | ₹1,53,790 | ₹1,25,860 |
| मुंबई | ₹1,67,610 | ₹1,53,640 | ₹1,25,710 |
| कोलकाता | ₹1,67,610 | ₹1,53,640 | ₹1,25,710 |
| चेन्नई | ₹1,68,700 | ₹1,54,640 | ₹1,32,490 |
| बेंगलुरु | ₹1,67,610 | ₹1,53,640 | ₹1,25,710 |
| हैदराबाद | ₹1,67,610 | ₹1,53,640 | ₹1,25,710 |
| लखनऊ | ₹1,67,760 | ₹1,53,790 | ₹1,25,860 |
| पटना | ₹1,67,660 | ₹1,53,690 | ₹1,25,760 |
| जयपुर | ₹1,67,760 | ₹1,53,790 | ₹1,25,860 |
| अहमदाबाद | ₹1,67,660 | ₹1,53,690 | ₹1,25,760 |
चांदी की कीमत भी लगातार दूसरे दिन गिरी
चांदी के बाजार में भी कमजोरी का रुख बना हुआ है। एक दिन की तेजी के बाद पिछले दो दिनों में चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
दिल्ली में आज चांदी ₹100 प्रति किलोग्राम सस्ती होकर ₹2,94,900 प्रति किग्रा पर आ गई है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी लगभग इसी स्तर पर कारोबार कर रही है।
वहीं चेन्नई में चांदी सबसे महंगी है और इसका भाव ₹3,14,900 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है।
क्यों गिर रही हैं सोने-चांदी की कीमतें?
हाल के दिनों में US Dollar Index में मजबूती देखने को मिली है। यह इंडेक्स छह प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत को मापता है।
जब डॉलर मजबूत होता है तो निवेशक अक्सर डॉलर आधारित एसेट में निवेश करना पसंद करते हैं। दूसरी ओर सोना और चांदी ब्याज नहीं देते, इसलिए मजबूत डॉलर के दौर में इनकी मांग कम हो जाती है।
पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष और बढ़ती ऊर्जा कीमतों के कारण डॉलर में मजबूती आई है, जिससे फिलहाल सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।
===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45