[polylang_langswitcher]

Gold Price Today: इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ते ही सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर, दिल्ली से चेन्नई तक बढ़े दाम; चांदी में भी जबरदस्त तेजी

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

नई दिल्ली (कृषि भूमि ब्यूरो): Gold Price Today: देश में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर जोरदार उछाल देखने को मिला है। सरकार द्वारा कीमती धातुओं पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के फैसले के बाद घरेलू बाजार में गोल्ड रेट रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गए हैं। राजधानी दिल्ली से लेकर मुंबई, चेन्नई और कोलकाता तक सोने की कीमतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

14 मई की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,62,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि मुंबई में यही कीमत 1,62,010 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। चेन्नई में सोना सबसे महंगा रहा, जहां 24 कैरेट गोल्ड 1,63,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा।

सरकार ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। वहीं प्लैटिनम पर ड्यूटी 6.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 15.4 प्रतिशत कर दी गई है। नई दरें 13 मई से लागू हो चुकी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले का सीधा असर घरेलू बाजार में कीमतों पर पड़ा है।

कमजोर रुपये ने भी बढ़ाई चमक

सोने की कीमतों में तेजी के पीछे केवल इंपोर्ट ड्यूटी ही नहीं, बल्कि रुपये की कमजोरी भी एक बड़ा कारण मानी जा रही है। बुधवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.80 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक फिसल गया था। बाद में यह 95.66 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कमजोर रुपये के कारण आयात महंगा हो जाता है, जिससे सोने और चांदी जैसी आयातित वस्तुओं की घरेलू कीमतें तेजी से बढ़ती हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर सोना 4,700.86 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बना हुआ है, जिसने घरेलू कीमतों को अतिरिक्त समर्थन दिया है।

Gold Price Today: बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट

शहर 22 कैरेट सोना (₹ प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (₹ प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली 1,48,660 1,62,160
मुंबई 1,48,510 1,62,010
अहमदाबाद 1,48,560 1,62,060
चेन्नई 1,50,010 1,63,680
कोलकाता 1,48,510 1,62,010
हैदराबाद 1,48,510 1,62,010
जयपुर 1,48,660 1,62,160
भोपाल 1,48,560 1,62,060
लखनऊ 1,48,660 1,62,160
चंडीगढ़ 1,48,660 1,62,160

सर्राफा बाजार में आई बड़ी छलांग

Gold Price Today: इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बाद बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में 8,550 रुपये की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके साथ ही सोना 1,65,350 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।

ज्वेलरी कारोबारियों का कहना है कि अचानक बढ़ी ड्यूटी का असर अगले कुछ हफ्तों तक बाजार में देखने को मिल सकता है। शादी और त्योहारों के सीजन में इससे ग्राहकों की खरीदारी पर दबाव पड़ सकता है।

क्या आगे कम हो सकते हैं दाम?

Gold Price Today: बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अल्पकाल में सोने की कीमतों में नरमी की संभावना कम है। इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के कारण घरेलू बाजार में कीमतें ऊंची बनी रह सकती हैं। हालांकि, यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी आती है या रुपया मजबूत होता है, तो कुछ राहत मिल सकती है।

रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद का कहना है कि केवल इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने से आयात कम नहीं होता, बल्कि इससे घरेलू बाजार में कीमतें और अधिक बढ़ जाती हैं। कई ज्वेलरी रिटेलर्स का मानना है कि आयात पर मात्रा आधारित नियंत्रण, बढ़ी हुई ड्यूटी की तुलना में चालू खाते के घाटे को नियंत्रित करने का अधिक प्रभावी तरीका हो सकता है।

चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार

Gold Price Today:

 

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल दर्ज किया गया है। 14 मई की सुबह चांदी का भाव 3,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। इससे एक दिन पहले दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 20,500 रुपये बढ़कर 2,97,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी।

इस साल जनवरी में चांदी पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आंकड़े को पार कर चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 87.45 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, कमजोर मुद्रा और बढ़ी हुई आयात लागत के कारण आने वाले दिनों में कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

====

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए ‘कृषि भूमि’ से जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

ये भी पढ़ें…
पाम ऑयल आयात में उछाल से 13% बढ़ा भारत का खाद्य तेल आयात, महंगा हुआ आयात बिल

मनरेगा की जगह लागू होगा VB-G RAM G एक्ट, 1 जुलाई 2026 से ग्रामीण परिवारों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगार

नए गन्ना नियंत्रण आदेश 2026 पर बढ़ा विवाद, किसान संगठनों ने बताया ‘कॉरपोरेट समर्थक’

क्या 15 मई से पहले महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? क्रूड ऑयल में उछाल से बढ़ा दबाव

साल 2026 में ‘सुपर अलनीनो’ का खतरा: रिकॉर्ड गर्मी और चरम मौसम की आशंका

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची