[polylang_langswitcher]

Gold Price Today: सोना फिर टूटा, चांदी भी सस्ती – जानें आज के ताज़ा रेट

नई दिल्ली, 06 फरवरी (कृषि भूमि ब्यूरो): Gold Price Today – सोने की कीमतों में गिरावट का दौर एक बार फिर देखने को मिल रहा है। ग्लोबल मार्केट में बिकवाली बढ़ने और डॉलर के मजबूत होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बना हुआ है, जिसका असर सीधे तौर पर घरेलू बाजार पर पड़ा है। आज सुबह देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव गिरकर 1,54,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, मुंबई में यही सोना 1,54,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोने का हाजिर भाव घटकर 4826.99 डॉलर प्रति औंस रह गया है। जानकारों का कहना है कि फिलहाल निवेशक सुरक्षित परिसंपत्तियों से मुनाफावसूली कर रहे हैं, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। भारत में सोने के दाम केवल घरेलू मांग पर ही नहीं, बल्कि डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और वैश्विक आर्थिक संकेतकों पर भी निर्भर करते हैं।

देश के बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट

शहर 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,41,690 1,54,560
मुंबई 1,41,540 1,54,410
अहमदाबाद 1,47,240 1,60,620
चेन्नई 1,41,540 1,54,410
कोलकाता 1,41,540 1,54,410
हैदराबाद 1,41,540 1,54,410
जयपुर 1,41,690 1,54,560
भोपाल 1,47,240 1,60,620
लखनऊ 1,41,690 1,54,560
चंडीगढ़ 1,41,690 1,54,560

आगे सोने को लेकर क्या है अनुमान

हालांकि मौजूदा समय में कीमतों में कमजोरी दिख रही है, लेकिन लंबी अवधि को लेकर एक्सपर्ट्स का नजरिया अब भी सकारात्मक बना हुआ है। जेपी मॉर्गन ने अनुमान जताया है कि साल के आखिर तक सोने की कीमतें 6300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सेंट्रल बैंकों और बड़े निवेशकों की ओर से लगातार खरीदारी सोने को सपोर्ट दे सकती है। अनुमान है कि 2026 में सेंट्रल बैंकों की सोने की कुल खरीद 800 टन तक पहुंच सकती है।

Silver Price Today: चांदी में भी तेज गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आज सुबह चांदी का भाव गिरकर 2,99,900 रुपये प्रति किलो पर आ गया है। गौरतलब है कि 30 जनवरी को चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 76.26 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

कमोडिटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, चांदी में हालिया तेजी का दौर फिलहाल खत्म हो चुका है। उनका कहना है कि अत्यधिक उतार-चढ़ाव के कारण यह मेटल अभी निवेश और ट्रेडिंग के लिहाज से जोखिम भरा बना हुआ है।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची