[polylang_langswitcher]

Gold Price Today: क्रिसमस पर सोने-चांदी की चमक, दिल्ली में गोल्ड ₹1.39 लाख पार

मुंबई, 25 दिसंबर (कृषि भूमि ब्यूरो): क्रिसमस की सुबह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी दोनों में मजबूती देखने को मिल रही है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं, कमजोर डॉलर और केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी के बीच कीमती धातुओं की कीमतें नए रिकॉर्ड के करीब पहुंच गई हैं।

आज राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,39,090 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि 22 कैरेट गोल्ड ₹1,27,510 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,38,940 प्रति 10 ग्राम रहा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,525.96 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। साल 2025 में अब तक सोना 73.7 प्रतिशत मजबूत हो चुका है, जिससे निवेशकों का भरोसा और बढ़ा है।

देश के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,27,510 1,39,090
मुंबई 1,27,360 1,38,940
अहमदाबाद 1,27,410 1,38,990
चेन्नई 1,27,360 1,38,940
कोलकाता 1,27,360 1,38,940
हैदराबाद 1,27,360 1,38,940
जयपुर 1,27,510 1,38,990
भोपाल 1,27,410 1,34,220
लखनऊ 1,27,510 1,39,090
चंडीगढ़ 1,27,510 1,39,090

गोल्डमैन सैक्स के मुताबिक, दिसंबर 2026 तक सोना 4,900 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया के कई केंद्रीय बैंक अगले साल भी गोल्ड की खरीदारी जारी रखेंगे, जिससे कीमतों को दीर्घकालिक समर्थन मिलेगा।

चांदी की कीमत में भी जबरदस्त उछाल

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी 25 दिसंबर को तेज मजबूती देखने को मिली। घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी का भाव बढ़कर ₹2,33,100 प्रति किलो पर पहुंच गया, जो अब तक के उच्च स्तरों में से एक है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 72.70 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, चांदी को सेफ-हेवन निवेश के साथ-साथ औद्योगिक मांग का भी मजबूत समर्थन मिल रहा है। इलेक्ट्रिक वाहनों, सोलर पैनल, सेमीकंडक्टर और ग्रीन एनर्जी सेक्टर में बढ़ती खपत ने चांदी की मांग को नई मजबूती दी है।

साल 2025 में अब तक चांदी ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 151 प्रतिशत और घरेलू बाजार में 153 प्रतिशत की ऐतिहासिक बढ़त दर्ज की है। कमजोर डॉलर, ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता और वैश्विक आर्थिक जोखिमों के बीच निवेशकों का रुझान चांदी की ओर तेजी से बढ़ा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वैश्विक स्तर पर औद्योगिक मांग और निवेश प्रवाह इसी तरह बना रहा, तो आने वाले महीनों में चांदी की कीमतें और नए रिकॉर्ड स्तर छू सकती हैं।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

 

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची