[polylang_langswitcher]

Gold Price Today: सोने में फिर गिरावट, 5 दिसंबर की सुबह 24 कैरेट गोल्ड ₹129800 पर फिसला

नई दिल्ली, 5 दिसंबर (कृषि भूमि ब्यूरो): सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार सुबह दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव घटकर ₹1,29,800 प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरेट सोना ₹1,18,990 पर ट्रेड कर रहा है।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की अगले हफ्ते होने वाली नीतिगत बैठक से पहले निवेशक सतर्क हैं, जिसका सीधा असर वैश्विक बाजारों में भी दिख रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव आज $4,197.10 प्रति औंस पर है।

मुंबई–चेन्नई–कोलकाता में गोल्ड रेट

फिलहाल मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में:

  • 22 कैरेट गोल्ड: ₹1,18,840 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट गोल्ड: ₹1,29,650 प्रति 10 ग्राम

पुणे और बेंगलुरु के रेट

दोनों शहरों में:

  • 22 कैरेट: ₹1,18,840 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: ₹1,29,650 प्रति 10 ग्राम

सिटीवाइज गोल्ड रेट (5 दिसंबर)

शहर 22 कैरेट (₹) 24 कैरेट (₹)
दिल्ली 118990 129800
मुंबई 118840 129650
अहमदाबाद 118890 129700
चेन्नई 118840 129650
कोलकाता 118840 129650
हैदराबाद 118840 129650
जयपुर 118990 129800
भोपाल 118890 129700
लखनऊ 118990 129800
चंडीगढ़ 118990 129800

फेड मीटिंग से पहले बाजार में सतर्कता

नवम्बर में अमेरिकी रोजगार आंकड़ों में गिरावट दर्ज हुई है, जो 2023 के बाद सबसे कमजोर डेटा माना जा रहा है। इससे फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना बढ़ गई है।

यदि ब्याज दरें घटती हैं, तो बॉन्ड यील्ड कम आकर्षक होने लगती है और निवेशक सेफ हेवेन गोल्ड की ओर रुख करते हैं। इस कारण आगे आने वाले समय में सोने की कीमतों में तेज़ी देखी जा सकती है।

फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक 9–10 दिसंबर को होनी है, जिसे लेकर बाजार में सावधानी बढ़ी है।

चांदी की कीमत में भी गिरावट

सोने की तरह चांदी के दाम भी 5 दिसंबर की सुबह नीचे आए हैं।

  • देश में चांदी: ₹1,90,900 प्रति किलोग्राम
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार: $57.34 प्रति औंस

डोमेस्टिक व ग्लोबल दोनों कारकों का असर सिल्वर रेट पर देखने को मिल रहा है।

===

हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची