घर पर ही बेहद आसानी से उगाया जा सकता है खजूर

खजूर का उपयोग भारत में अलग अलग पकवान और मिठाइयों को बनाने में किया जाता है। अपने टेस्टी स्वाद के साथ साथ खजूर शरीर के लिए काफी पौष्टिक भी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं की रेगिस्तान में उगने वाले खजूर के पेड़ को आप घर में भी बेहद आसानी से उगा सकते है। जी हाँ खजूर के पेड़ को घर में भी लगा सकते हैं।

आइए, जानते है की घर में कैसे की जा सकती है खजूर की खेती?

घर पर खजूर का पौधा लगाने के लिए सबसे पहले ताजे खजूर के बीज निकाले और फिर उसे एक दिन के लिए पानी में भिगो दे।

जिसके बाद एक गमला ले उसमे आप गीली मिट्टी और रेत भरे। जिसके बाद इसके बीज को एक इंच गहराई में बो दें। फिर गमले को धूप में रखे, हालांकि इस बात का ख्याल रखें की मिट्टी की नमी बरकरार रहे। इसके बीजों को पूरी तरह से अंकुरित होने में दो से चार हफ्ते का समय लगता है।

जब बीज अंकुरित हो जाए तो उनकी रोपाई अलग अलग गमलो में करे। गर्मियों के समय पौधे को हर दिन पानी दे तो वहीं सर्दियों के समय पानी देने की मात्रा को थोड़ा कम कर दे।

इसके बाद महीने में एक बार खाद ज़रूर डाले, जिसके बाद आप 3 से 5 सालो में खजूर का मज़ा उठा सकते है।

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची