उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी, एक डिग्री तक जा सकता है दिल्ली और एनसीआर का तापमान

पूरे उत्तर भारत में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। दिल्ली एनसीआर में 5 से 6 डिग्री और हरियाणा, राजस्थान में 7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। मौसम में आए बदलाव को देखते हुए पहाड़ी राज्यों के कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है। कोई मजबूत पश्चिमी विक्षोभ नहीं है जिसके कारण नमी नहीं है। दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों में आसमान साफ रहेगा। आने वाले दिनों में तापमान 1 डिग्री तक नीचे जा सकता है। कोहरा कितना घना होगा इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता, लेकिन सुबह-शाम कुछ कोहरा छाए रहने की संभावना है।

दिल्ली में ठंड शुरू हो गई है। पिछला रविवार सर्दियों का सबसे ठंडा दिन था। न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में हवा चलेगी और तापमान में गिरावट आएगी। आने वाले समय में दिल्ली एनसीआर में कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।

उत्तर भारत में गिर रहा पारा

उत्तर भारत में सुबह और रात के समय मौसम ठंडा हो रहा है। उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक गिर रहा है। अगले एक सप्ताह तक दिन में मौसम साफ रहेगा, लेकिन रात में ठंड बढ़ने की संभावना है। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा का हिसार राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा। जहां तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया।

धूप का आनंद ले रहे लोग

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चंडीगढ़ मौसम विभाग के वैज्ञानिक शैलेंद्र सिंह ने कहा कि अभी जो ठंड दिख रही है, वह सामान्य है, क्योंकि पहाड़ों में बर्फबारी के कारण सुबह और रात के तापमान में यह गिरावट देखी जा रही है। वहीं, जिस तरह से दिन में धूप चमक रही है, उससे रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। लोग सुबह और शाम की ठंड से बचने के लिए धूप का आनंद ले रहे हैं। चंडीगढ़ की सुखना झील में लोग धूप का आनंद ले रहे हैं।

जोशीमठ और बदरीनाथ में शीतलहर का प्रकोप

दिसंबर की शुरुआत के साथ ही चमोली जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जोशीमठ, बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब हो या नीती घाटी, हर जगह इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जहां मौसम बदलते ही बर्फबारी देखने को मिलती है। इस समय बर्फबारी नहीं हो रही है, इसलिए पानी की एक-एक बूंद पाले में बदल गई है। हर तरफ पाले के पहाड़ दिखाई देते हैं। ऐसे में ठंड की वजह से कई जगहों पर बर्फ से बनी कांच की खूबसूरत आकृतियां दिखाई दे रही हैं।

नीती घाटी में माइनस 10 पहुंचा तापमान

नीती घाटी में इस समय माइनस 10 नीचे तापमान चला गया है। ऐसे में यहां घाटी खाली हो गई है लेकिन इस समय लोग इन घाटियों को देखने आ रहे हैं। हालांकि अब बर्फ पिघल चुकी है, लेकिन ठंड की वजह से यहां अभी भी बर्फ के पहाड़ खड़े नजर आ रहे हैं। वह लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। लेकिन यहां सर्दी का प्रकोप सातवें आसमान पर पहुंच गया है, जिसके कारण नदी, नाले और झरनों समेत पानी की एक-एक बूंद अब पाले में तब्दील होती नजर आ रही है।

 

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची