इंतजार खत्म महाराष्ट्र के मंडियों में पहुंचा आम

मैंगो लवर के लिए आम का इंतजार भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन अभी भी “आम” आम इंसान की पहुंच से बहुत दूर है। दुनियाभर में मशहूर कोंकण के हापूस आम की मंडिओं में आवक शुरू हो गई है लेकिन दाम आसमान छू रहे हैं। हालांकि शुरुआती सीजन होने की वजह से अक्सर दाम 4 से 5 हजार डजन रहते हैं। बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि अप्रैल में दाम काफी गिर जाएंगे, क्योंकि आवक बढ़ जाएगी। महाराष्ट्र एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि 11 मार्च को मुंबई फल मंडी में सबसे अच्छी गुणवत्ता के आम का दाम 45000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया, यानी 450 रुपये किलो। न्यूनतम दाम भी 7000 रुपये क्विंटल है।

आसमान छू रहे हैं आम के दाम 

सीजन की शुरुआत में दाम भले ही ज्यादा हो लेकिन इतना जरूर है कि आम के दीवानों के लिए इंतज़ार लगभग ख़त्म हो गया है। नाशिक में आम का न्यूनतम दाम 8000, अधिकतम 15000 और औसत दाम 13000 रुपये प्रति क्विंटल है। जबकि पुणे की मोशी मंडी में आम का दाम 10000 रुपये क्विंटल है। हापुस यानी कि अल्फांसो आम का दाम सबसे ज्यादा है।अल्फांसो भारत के सबसे महंगे आमों में गिना जाता है। हापुस को जीआई टैग मिला हुआ है और इसके उत्पादन का अधिकांश हिस्सा एक्सपोर्ट किया जाता है।

केसर आम की भी बढ़ रही मांग 

महाराष्ट्र का हापूस आम की सबसे उन्नत किस्म है। विदेशों में इसकी मांग अधिक है। हापुस की अधिकतर पैदावार रत्नागिरी के देवगढ़ में की जाती है। हापुस आम के आलावा अब केसर आम की पैदावार भी बढे पैमाने पर की जा रही है। महाराष्ट्र के केसर आम को जीआई टैग भी मिला हुआ है। मराठवाड़ा केसर आम में पल्प भरपूर होता है, हालांकि हापुस और अन्य आम की तुलना में इसकी कीमत कम होती है। औरंगाबाद, जालना, बीड और लातूर में भी मराठवाड़ा केसर आम की खेती हो रही है। हालांकि दाम के मामले में अल्फांसो ही सबसे आगे है।

किस मंडी में कितना हुआ दाम 

पुणे मंडी में 12 मार्च को 1 क्विंटल आम की आवक हुई.यहां न्यूनतम दाम 10000, अधिकतम 10000 और औसत दाम 10000 रुपये प्रति क्विंटल रहा। नासिक में 7 क्विंटल आम की आवक हुई। यहां 11 मार्च को न्यूनतम दाम 8000, अधिकतम 15000 और औसत दाम 13000 रुपये प्रति क्विंटल रहा। कमथी मंडी में 9 मार्च को 1 क्विंटल आम की आवक हुई। यहां न्यूनतम दाम 4500, अधिकतम 5500 और औसत दाम 5000 रुपये प्रति क्विंटल रहा। मुंबई मंडी में 390 क्विंटल आम की आवक हुई। यहां न्यूनतम दाम 7000, अधिकतम 45000 और औसत दाम 26000 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची

jktwin

jktwin

jktwin

probet888

lavowin

lavowin

lavowin

aifa66 login

jktjkt login

okjkt login

rpyyy

okjkt

lavowin

kingbikep

jav hdv

jktwin

sl888

sl888 login

sl888

sl888

JKKWIN

JKTJKT APK

JKTWIN

SL888

RPZZZ

sl888

sl888

sl888