सोने और चांदी की कीमतों पर बुधवार को दबाव देखने को मिला। मजबूत अमेरिकी डॉलर, कच्चे तेल में तेजी और ब्याज दरों के लंबे समय तक ऊंचे बने रहने की आशंका ने बुलियन बाजार का सेंटीमेंट कमजोर किया। हालांकि, चीन के केंद्रीय बैंक की लगातार खरीदारी सोने को लंबी अवधि में समर्थन दे सकती है।
खाद्य नियामक FSSAI ने पनीर, वेगन हेजलनट चॉकलेट स्प्रेड और न्यूट्रास्यूटिकल जूस कैप्सूल से जुड़े कथित भ्रामक दावों पर तीन कंपनियों को नोटिस जारी किए हैं। नियामक ने कंपनियों से सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
मजबूत डॉलर और मांग में सुस्ती के बीच सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,46,760 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,44,900 प्रति किलो के भाव पर है। जानिए देश के 10 प्रमुख शहरों में 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत।
उत्तर प्रदेश सरकार ने पशुपालकों को पशुओं की मृत्यु, दुर्घटना, महामारी और प्राकृतिक आपदा से होने वाले आर्थिक नुकसान से सुरक्षा देने के लिए मुख्यमंत्री जोखिम प्रबंधन एवं पशुधन बीमा योजना को मंजूरी दी है। वित्त वर्ष 2026-27 में योजना के लिए 60 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।