देश के 178 प्रमुख जलाशयों में पानी का स्तर घटकर कुल क्षमता के 67 प्रतिशत पर पहुंच गया है। पिछले साल की समान अवधि और 10 साल के औसत की तुलना में जल उपलब्धता कम है। दक्षिण भारत में स्थिति अधिक चिंताजनक है, जहां तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कई जलाशयों में पानी की कमी दर्ज की गई है।
त्योहारी सीजन में चीनी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने शुल्क-मुक्त कच्ची चीनी आयात की समयसीमा दो महीने बढ़ा दी है। अब टैरिफ रेट कोटा (TRQ) के तहत 10 लाख टन चीनी का आयात 31 दिसंबर 2026 तक किया जा सकेगा।
अंबिकापुर में आयोजित कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय समीक्षा बैठक में किसानों की आय बढ़ाने, फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती, दलहन-तिलहन उत्पादन और उद्यानिकी फसलों के विस्तार पर जोर दिया गया। बैठक में रबी 2026-27 की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।
उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली के अवसर पर गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण रोजगार बढ़ाने के लिए गोबर से दीये, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और अन्य पूजन सामग्री तैयार करने को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं। इस पहल में महिलाओं, स्थानीय कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों को जोड़ने पर जोर दिया गया है।