बंगाल की खाड़ी में जून के अंतिम सप्ताह के दौरान पहला निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना जताई जा रही है। मौसम मॉडलों के अनुसार यह सिस्टम मॉनसून को नई ऊर्जा देते हुए पूर्वी, मध्य और उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियों को बढ़ा सकता है।
सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। मजबूत रुपये और शेयर बाजार में तेजी के चलते निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश विकल्पों से कम हुआ है। चांदी भी आज 100 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है।
भारत और ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता 15 जुलाई से लागू होने जा रहा है। इससे भारतीय किसानों, निर्यातकों, स्टार्टअप और खाद्य उद्योग को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है, जबकि दोनों देशों के बीच व्यापार प्रक्रिया भी तेज और आसान होगी।
कमजोर मानसून की आशंकाओं के बीच पश्चिम बंगाल के किसानों को खरीफ 2025 सीजन से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ मिलने जा रहा है। बिहार भी अगले रबी सीजन से इस योजना में शामिल होगा।