देश में मानसूनी बारिश में कुल 15% और दक्षिणी प्रायद्वीप में 28% की भारी कमी दर्ज की गई है। इसके चलते महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में सूखा घोषित करने, फसल नुकसान का मुआवजा देने और कृषि ऋण माफ करने की मांग को लेकर किसानों व राजनीतिक दलों का विरोध तेज हो गया है।