देश अक्टूबर में बढ़ा चाय का उत्पादन, दक्षिण राज्यों की उत्पादन क्षमता में आयी गिरावट

देश के सबसे बड़े चाय उत्पादक राज्य असम ने भी अक्टूबर में 10.43 करोड़ किलोग्राम से अधिक चाय का उत्पादन किया। देश में चाय का उत्पादन इस साल अक्टूबर में 12.06 प्रतिशत बढ़कर 1.828 करोड़ किलोग्राम रहा। पिछले साल इसी महीने में यह 16.31 करोड़ किलोग्राम था। चाय बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में चाय का उत्पादन अक्टूबर में बढ़कर 5.49 करोड़ किलोग्राम हो गया। जबकि 2022 के इसी महीने में यह 4.97 करोड़ किलोग्राम था। देश के सबसे बड़े चाय उत्पादक राज्य असम ने भी अक्टूबर में 10.43 करोड़ किलोग्राम से अधिक चाय का उत्पादन किया।

पिछले साल इसी महीने में राज्य में 9.07 करोड़ किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ था। इसकी तुलना में दक्षिण भारत में उत्पादन मामूली घटकर 1.88 करोड़ किलोग्राम रह गया। एक साल पहले 2022 के अक्टूबर महीने में यह 1.89 करोड़ किलोग्राम था।

ग्रीन चाय का उत्पादन 21.4 लाख तक पहुंचा

आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2023 में सीटीसी किस्म की चाय का उत्पादन 16.77 करोड़ किलोग्राम था, जबकि उत्तर और दक्षिण भारत दोनों में उत्पादित ऑर्थोडॉक्स चाय का उत्पादन 1.29 करोड़ किलोग्राम था। इस दौरान ग्रीन टी का उत्पादन 21.4 लाख किलोग्राम रहा।

 

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़