उत्तर प्रदेश में सितंबर के अंतिम सप्ताह में हुई मूसलाधार बारिश ने कई जिलों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति पैदा कर दी। 25 से 27 सितंबर के बीच 75 में से 56 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई। फसलों को हुए नुकसान का आकलन जारी है, जबकि कुशीनगर में नारायणी नदी का तटबंध टूटने से कई गांव प्रभावित हुए हैं।