कृषि एप कराएगा किसान की कृषि वैज्ञानिक से बातचीत, जिससे होगी फसल की बीमारी दूर

सोनीपत: हरियाणा सरकार द्वारा किसानों के फसल की सुरक्षा करने के लिए विशेष कृषि एप लॉन्च किया गया है | जिसके माध्यम से किसान फसल को होने वाली बीमारी व उसके निदान की जानकारी प्राप्त कर सकता है | साथ ही उसे कृषि विभाग में बार बार जाने की भी जरुरत नहीं पड़ेगी | इसके माध्यम से किसान, कृषि अधिकारी व कृषि वैज्ञानिक सीधे तौर पर एक-दूसरे से जुड़ जाएंगे।

इसका सीधा प्रयोग पहले करनाल में शुरू किया गया | वहाँ ये प्रयोग सफल साबित हुआ | इसके बाद इसे सोनीपत व अन्य जिलों में भी शुरू किया जायेगा | इसी सिलसिले में हिसार में हुए अधिकारियों के वर्कशॉप में कृषि अधिकारियों को आवश्यक ट्रेनिंग भी दी गई है। जिले में करीब चार लाख एकड़ भूमि में खेती की जाती है। खरीफ और रबी सीजन में मुख्य तौर पर धान, बाजरा, ज्वार, मक्का, गेहूं, सरसों, कपास आदि की फसल उगाई जाती है। इसके अतिरिक्त किसान गाजर, टमाटर, पालक सहित विभिन्न प्रकार की सब्जियां भी उगाते हैं। वर्तमान में मनौली क्षेत्र में किसान आधुनिक खेती कर रहे हैं। अक्सर फसल में किसी प्रकार की बीमारी लगने या फिर वृद्धि बेहतर न होने पर किसानों को आर्थिक नुकसान होता है। इसमें सही जानकारी न मिलने के कारण उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ता है। ऐसे में कृषि विभाग की तरफ से एप जारी होने से यह किसानों के लिए मददगार साबित होगा।

किसानों को कृषि कार्यालयों के चक्कर काटने की जरुरत नहीं पड़ेगी

जिलें मुख्य तौर पर खेती ही की जाती है | फसल खराब होने या फिर फसल में कोई बीमारी लगने पर किसान अक्सर कृषि विभाग कार्यालय या फिर बीज, दवाई व खाद की दुकानों के चक्कर काटने पड़ते हैं। कई बार सही सलाह व जानकारी न मिलने पर फसल बर्बाद हो जाती है। इसी वजह से कृषि विभाग की तरफ से एग्रीकल्चर ऑफिसर वर्क्स एप लॉन्च किया गया है। जिसके मद्देनजर हालातों में बदलाव आएगा | किसानों को तुरंत विशेषज्ञ की सलाह मिल सकेगी।

कृषि वैज्ञानिकों का समूह करेगा किसनों की मदद

कृषि एप को सुचारु तरीके से संचालित करने के लिए किसान को सबसे पहले एप पर पंजीकरण करवाना होगा। जिसके बाद किसान की एक यूनिक आईडी बनेगी। साथ ही कृषि वैज्ञानिकों का पैनल किसानों के फसल की समस्या दूर करने के लिए प्रयासरत रहेगी | किसान जब अपनी फसल में आई समस्या की शिकायत एप पर दर्ज कराएंगे तभी उनकी शिकायत पैनल में मौजूद विषय विशेषज्ञ कृषि वैज्ञानिक के पास पहुंच जाएगी। जिसके बाद संबंधित कृषि वैज्ञानिक किसान से रूबरू होकर समस्या का समाधान करवाएंगे।

सोनीपत के कृषि उपनिदेशक, डॉ. पवन शर्मा से हुई बातचीत में उन्होंने बतया कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कृषि विभाग ने एप लॉन्च किया है। जिसके माध्यम से पंजीकृत किसान सीधे तौर पर अपने फोन से ही कृषि वैज्ञानिकों से बातचीत कर पाएंगे। कृषि वैज्ञानिक उनकी समस्या को समझकर समाधान बताएंगे।

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची