[polylang_langswitcher]

आरपीसीएयू पूसा के कुलपति डॉ. पी.एस. पांडेय को मिला कौटिल्य लोकनीति सम्मान

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
आरपीसीएयू

समस्तीपुर, (कृषि भूमि ब्यूरो): आरपीसीएयू पूसा – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (आरपीसीएयू), पूसा के कुलपति डॉ. पी.एस. पांडेय को कन्फेडरेशन ऑफ हार्टीकल्चर एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा कौटिल्य लोकनीति सम्मान से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में प्रदान किया। विश्वविद्यालयीय कार्यों में व्यस्तता के कारण डॉ. पांडेय समारोह में उपस्थित नहीं हो सके। उनकी ओर से प्रोफेसर डॉ. रवीश चंद्र ने यह सम्मान ग्रहण किया।

आरपीसीएयू: संस्थान को मिली पहचान

सम्मान के साथ प्रदान किए गए प्रशस्ति पत्र में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) में उपमहानिदेशक के रूप में उनके योगदान तथा कुलपति रहते हुए किए गए विभिन्न नवाचारों का उल्लेख किया गया है। इसमें विशेष रूप से दीक्षारंभ कार्यक्रम, डिजिटल एग्रीकल्चर और कृषि शिक्षा में नवाचार आधारित पहलों को रेखांकित किया गया है।

आरपीसीएयू
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए ‘कृषि भूमि’ के व्हाट्सएप्प चैनल से जुड़ें

डॉ. पांडेय ने इस सम्मान को विश्वविद्यालय (आरपीसीएयू) परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताते हुए सभी शिक्षकों, वैज्ञानिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को इसके लिए श्रेय दिया।

कुलसचिव डॉ. पी.के. प्रणव सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों ने कुलपति को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

====

इन ख़बरों को भी पढ़ें…

केला उत्पादकों पर TR4 फंगस का खतरा, 50,000 करोड़ रुपये की केला अर्थव्यवस्था पर मंडरा रहा संकट

महाराष्ट्र में 10 जून तक मानसून की उम्मीद कम, किसानों को इंतजार की सलाह

अक्टूबर तक कॉटन आयात शुल्क मुक्त, उद्योग को राहत; किसानों पर बढ़ेगा दबाव

एक इंस्पेक्शन और ठप हो गया 20 साल पुराना कारोबार, जापान ने भारतीय आमों पर लगाया बैन

भारत के बासमती चावल निर्यात में 27% गिरावट, किसानों और कारोबारियों की बढ़ी चिंता

Mango Storage: 12°C पर स्टोरेज से लंबे समय तक ताजा रहेंगे आम, चीनी शोध में मिला बड़ा समाधान

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची