Gold Rate Today: मुनाफावसूली से सोना-चांदी दबाव में, लगातार दूसरे दिन कीमतों में गिरावट

नई दिल्ली, 17 मार्च (कृषि भूमि ब्यूरो): Gold Rate Today  – ताबड़तोड़ तेजी के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹10 प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर ₹1,57,560 पर आ गया, जबकि 22 कैरेट गोल्ड भी ₹10 घटकर ₹1,44,440 पर पहुंच गया।

पिछले दो दिनों में गिरावट और भी बड़ी रही है। 24 कैरेट सोना ₹2,250 सस्ता हुआ, वहीं 22 कैरेट सोना में ₹2,060 की गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट बाजार में मुनाफावसूली और सीमित दायरे में ट्रेडिंग का संकेत देती है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव

शहर24 कैरेट (10 ग्राम)22 कैरेट (10 ग्राम)18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली₹1,57,560₹1,44,440₹1,18,210
मुंबई₹1,57,410₹1,44,290₹1,18,060
कोलकाता₹1,57,410₹1,44,290₹1,18,060
चेन्नई₹1,60,470₹1,47,090₹1,23,990
बेंगलुरु₹1,57,410₹1,44,290₹1,18,060
हैदराबाद₹1,57,410₹1,44,290₹1,18,060
लखनऊ₹1,57,560₹1,44,440₹1,18,210
पटना₹1,57,460₹1,44,340₹1,18,110
जयपुर₹1,57,560₹1,44,440₹1,18,210
अहमदाबाद₹1,57,460₹1,44,340₹1,18,110

चेन्नई में आज भी सोना सबसे महंगा बना हुआ है, जहां कीमतें अन्य शहरों से ऊपर हैं।

चांदी भी लगातार दूसरे दिन फिसली

सोने के साथ-साथ चांदी में भी गिरावट जारी है। दिल्ली में आज चांदी ₹100 प्रति किलोग्राम सस्ती होकर ₹2,69,900 पर पहुंच गई है। दो दिनों में कुल गिरावट ₹5,100 रही है, जबकि इससे पहले तीन दिनों में ₹15,000 की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी।

मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी स्तर पर बिक रही है, लेकिन चेन्नई में यह ₹2,75,900 प्रति किलोग्राम के साथ सबसे महंगी बनी हुई है।

निवेशकों के लिए क्या है संकेत?

विशेषज्ञों का मानना है कि पोर्टफोलियो में सोना जरूर होना चाहिए, लेकिन केवल ज्यादा रिटर्न के लिए इसके पीछे भागना समझदारी नहीं है।

इस साल जनवरी के अंत में सोना अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था, जिसके बाद इसमें तेज गिरावट आई। फिलहाल कीमतें सीमित दायरे में बनी हुई हैं, जो संकेत देती हैं कि बाजार अभी स्थिरता की ओर बढ़ रहा है।

सोना अब भी एक हेजिंग टूल है, लेकिन इसे “हमेशा सुरक्षित और सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला” निवेश मानना सही नहीं होगा। लगातार दूसरे दिन गिरावट से साफ है कि बाजार में तेजी के बाद अब संतुलन बन रहा है। निवेशकों के लिए यह समय जल्दबाजी से बचकर सोच-समझकर निर्णय लेने का है, खासकर तब जब सोना सीमित दायरे में ट्रेड कर रहा हो।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची

SL888

SL888

SL888

SL888

SL888

SL888

SL888

SL888

YY123

YY123

YY123

YY123

YY123

YY123

SL888

SL888