[polylang_langswitcher]

Gold Price Today: सोना और महंगा, दिल्ली में ₹1,56,760 प्रति 10 ग्राम; चांदी भी उछली

नई दिल्ली, 22 जनवरी (कृषि भूमि ब्यूरो): देश में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। आज सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,56,760 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट का भाव ₹1,43,710 प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 24 कैरेट सोना ₹1,56,610 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

सर्राफा कीमतों में यह उछाल भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की बढ़ती मांग के कारण देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मजबूती के संकेत हैं, जिसका असर घरेलू कीमतों पर पड़ा है।

वैश्विक बाजार में सोने का हाजिर भाव $4,888.46 प्रति औंस तक पहुंच गया है। विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच बढ़ते तनाव, राजकोषीय दबाव और महंगाई की चिंताओं से वैश्विक यील्ड में उतार-चढ़ाव रहा, जिससे सोने में तेजी आई।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव (₹/10 ग्राम)

शहर 22 कैरेट 24 कैरेट
दिल्ली 1,43,710 1,56,760
मुंबई 1,43,560 1,56,610
अहमदाबाद 1,43,610 1,56,660
चेन्नई 1,43,560 1,56,610
कोलकाता 1,43,560 1,56,610
हैदराबाद 1,43,560 1,56,610
जयपुर 1,43,710 1,56,760
भोपाल 1,43,610 1,56,660
लखनऊ 1,43,710 1,56,760
चंडीगढ़ 1,43,710 1,56,760

चांदी की कीमत में भी उछाल

सोने के साथ-साथ चांदी में भी मजबूती दिखी। आज सुबह चांदी ₹3,30,100 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव $94.91 प्रति औंस दर्ज किया गया।

सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स का भी असर पड़ता है। विशेषज्ञों का मानना है कि अनिश्चित वैश्विक माहौल में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के साथ मजबूती बनी रह सकती है।

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कीमतों में इस तेजी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ता तनाव है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर अमेरिकी नियंत्रण का विरोध करने वाले कई यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी दी है।

ट्रंप के मुताबिक, 1 फरवरी 2026 से डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड और फिनलैंड से अमेरिका आने वाले सामान पर 10% टैरिफ लगाया जाएगा। इसके बाद यूरोपीय संघ (EU) के सांसद अमेरिका के साथ होने वाली ट्रेड डील की मंजूरी रोकने की तैयारी कर रहे हैं।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची