[polylang_langswitcher]

IRCTC Train Ticket Rules: बिना आधार लिंक अब नहीं होगी ऑनलाइन टिकट बुकिंग! लागू हुआ नया नियम, जानें डिटेल

नई दिल्ली, 06 जनवरी (कृषि भूमि ब्यूरो): अगर आप ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। इंडियन रेलवे और IRCTC ने टिकट बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव किया है। 5 जनवरी 2026 से बिना आधार लिंक वाले यूजर्स सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक ऑनलाइन टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।

रेलवे का यह नया नियम एडवांस रिजर्वेशन (Advance Reservation Period – ARP) के पहले दिन लागू होगा। यानी जिस दिन किसी ट्रेन की टिकट बुकिंग खुलती है, उस दिन केवल आधार-वेरिफाइड IRCTC यूजर्स को ही प्राथमिकता मिलेगी।

क्या बदला नए नियम में?

रेलवे के मुताबिक, ट्रेन की रिजर्व टिकट बुकिंग यात्रा की तारीख से 60 दिन पहले शुरू होती है। नए सिस्टम के तहत, आधार वेरिफाइड यूजर्स सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक टिकट बुक कर सकेंगे। बिना आधार लिंक यूजर्स शाम 4 बजे के बाद ही टिकट बुक कर पाएंगे। इस बदलाव का मकसद कन्फर्म टिकट असली यात्रियों तक पहुंचाना और दलालों व फर्जी बुकिंग पर लगाम लगाना है।

तीन चरणों में लागू हुआ नया IRCTC नियम

  • पहला चरण – 29 दिसंबर 2025: आधार-वेरिफाइड यूजर्स को सुबह 8:00 से 12:00 बजे तक बुकिंग की अनुमति
  • दूसरा चरण – 5 जनवरी 2026: बुकिंग विंडो बढ़ाकर सुबह 8:00 से शाम 4:00 बजे। बिना आधार लिंक यूजर्स को शाम 4 बजे के बाद ही टिकट बुकिंग की अनुमति।
  • तीसरा चरण – 12 जनवरी 2026 (प्रस्तावित): आधार-वेरिफाइड यूजर्स के लिए बुकिंग समय रात 12 बजे तक बढ़ाया जा सकता है।

बिना आधार वेरिफिकेशन क्या होगी परेशानी?
जिन यात्रियों का IRCTC अकाउंट आधार से लिंक नहीं है, उन्हें ऑनलाइन टिकट बुकिंग में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे यूजर्स को एडवांस रिजर्वेशन के पहले दिन प्राथमिकता नहीं मिलेगी, जिससे कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना कम हो जाती है। इसके अलावा, उन्हें सीमित समय में ही टिकट बुक करने का मौका मिलेगा, क्योंकि बिना आधार वेरिफिकेशन वाले यूजर्स शाम 4 बजे के बाद ही बुकिंग कर पाएंगे। इस कारण वेटिंग टिकट मिलने की आशंका भी ज्यादा बढ़ जाती है, खासकर ज्यादा भीड़ वाले रूट्स और पीक सीजन में।

IRCTC अकाउंट को आधार से कैसे लिंक करें?
IRCTC वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर लॉग इन करें
– My Profile सेक्शन में जाएं
– Aadhaar KYC विकल्प चुनें
– अपना आधार नंबर दर्ज करें
– मोबाइल पर आए OTP को भरें
– KYC पूरा होते ही अकाउंट आधार से लिंक हो जाएगा

ऑफलाइन टिकट बुकिंग पर कोई असर नहीं
रेलवे काउंटर से टिकट बुक करने के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह नया नियम केवल ऑनलाइन रिजर्व टिकट बुकिंग पर लागू होगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस सिस्टम से उन यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा जो 60 दिन पहले टिकट बुक करते हैं, क्योंकि उनकी कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना अब पहले से ज्यादा होगी।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची