[polylang_langswitcher]

Gold Rate Today: लगातार दूसरे दिन चढ़ा सोना, चांदी भी महंगी – जानिए 10 बड़े शहरों में क्या हैं ताज़ा भाव

नई दिल्ली/मुंबई, 11 नवंबर (कृषि भूमि डेस्क): घरेलू मार्केट में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में आज लगातार दूसरे दिन बढ़त दर्ज की गई है। वैश्विक बाजारों में अस्थिरता और सेफ हैवन एसेट्स की बढ़ती मांग के चलते कीमती धातुओं की चमक फिर लौट आई है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड के दाम ₹10 बढ़कर ₹1,23,980 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड के भाव ₹1,13,660 तक पहुंच गए हैं। दो दिनों में 24 कैरेट सोना ₹1,810 और 22 कैरेट सोना ₹1,660 महंगा हुआ है। वहीं चांदी भी लगातार दूसरे दिन महंगी हुई है — दो दिन में ₹4,600 प्रति किलोग्राम का उछाल देखने को मिला है।

वहीं, चांदी के दाम में भी जोरदार उछाल देखा गया है। पिछले दो दिनों में दिल्ली में प्रति किलो चांदी ₹4,600 बढ़ी है और अब यह ₹1,57,100 प्रति किलो पर बिक रही है।

सिटीवाइज गोल्ड प्राइस (10 ग्राम)

शहर 22 कैरट 24 कैरट
दिल्ली ₹1,13,660 ₹1,23,980
मुंबई ₹1,13,510 ₹1,23,830
कोलकाता ₹1,13,660 ₹1,23,830
चेन्नई ₹1,14,810 ₹1,25,250
बेंगलुरु ₹1,13,510 ₹1,23,830
हैदराबाद ₹1,13,510 ₹1,23,830
लखनऊ ₹1,13,660 ₹1,23,980
पटना ₹1,13,560 ₹1,23,880
जयपुर ₹1,13,660 ₹1,23,980
अहमदाबाद ₹1,13,560 ₹1,23,880

चारों महानगरों में चांदी की कीमतें
दिल्ली में चांदी ₹1,57,100 प्रति किलो के भाव पर बिक रही है। चेन्नई में सबसे महंगी चांदी ₹1,69,100 प्रति किलो है, जबकि मुंबई और कोलकाता में भी इसके भाव दिल्ली के समान हैं।

शहर चांदी (₹/किलो)
दिल्ली ₹1,57,100
मुंबई ₹1,57,100
कोलकाता ₹1,57,100
चेन्नई ₹1,69,100

चेन्नई में चांदी के रेट सबसे ज्यादा हैं, जबकि अन्य तीनों महानगरों में भाव समान हैं।

किटको मेटल्स के सीनियर एनालिस्ट जिम वायकॉफ के अनुसार, अमेरिकी स्टॉक मार्केट में वैल्यूएशन की ऊंचाई और एआई स्टॉक्स में बुलबुले के बीच निवेशक सेफ हैवन एसेट्स की ओर रुख कर रहे हैं। इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिज़र्व द्वारा साल के अंत तक ब्याज दरों में संभावित कटौती की उम्मीद भी सोने-चांदी के भावों को सपोर्ट दे रही है।

कई एक्सपर्ट्स का का कहना है कि अमेरिका में बढ़ती राजनीतिक अनिश्चितता के कारण निवेशकों ने गोल्ड-सिल्वर में पोजिशन बढ़ाई है, जिससे इनके दामों में लगातार तेजी आई है।

===

हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची