नागपुर के संतरे क्यों है इतने पॉपुलर? जाने इसके बड़े कारण

दुनिया में कई ऐसे शहर है जिन्हे कुछ फेमस और पॉपुलर चीज़ो की वजह से अपना नाम मिला मिला हुआ है। भारत में भी कुछ ऐसे शहर है जैसे जयपुर का नाम पिंक सिटी, मुंबई का नाम फाइनेंसियल कैपिटल है वैसे ही नागपुर का नाम “सिटी ऑफ़ Oranges” है। आखिर क्यों है नागपुर के संतरे इतने खास चलिए जानते है इनके बारे में।

क्या है नागपुर के संतरो की विशेषता?

वैसे तो संतरा एक ऐसा फल है जो अपने खट्टे मीठे स्वाद के लिए सभी का पसंदीदा फल होता है। हालांकि नागपुर के संतरो की बात ही निराली होती है अन्य संतरो की तुलना में ये अधिक मीठे होते है। इनके अंदर अधिक रस होता है और ये अधिक गूदेदार होते हैं। इनकी डिमांड भारत ही नहीं विदेशों में भी खूब होती है।

नागपुर में उगाये जाते हैं खास तरह के संतरे 

नागपुर में खास तरह के संतरे उगाये जाते है। इसका नाम है मैंडरिन है। ये संतरे की सबसे उत्कृष्ट किस्म मानी जाती है। इनका छिलका भी काफी मुलायम होने की वजह से आसानी से फल से अलग कर लिया जाता है। नागपुर के मैंडरिन संतरे भारत में मिलने वाली बाकी सभी किस्मों के संतरों से ज्यादा लोकप्रिय संतरे हैं। इनकी बहुत डिमांड रहती है।

GI टैग मिलने वाला संतरा:

मैंडरिन किस्म के ये संतरे अलग होते है ये विदर्भ की सतपुड़ा पहाड़ियों में उगाये जाते है। इन संतरों को नागपुर संतरे कहा जाता है। साल 2014 में इन संतरो को GI टैग भी मिल चुका है। ऐसा इसलिए है क्योंकि नागपुर के जैसे संतरे भारत के किसी दूसरे इलाकों में नहीं पाए जाते।

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची