ISRO का बड़ा कदम: PSLV-C62 से कृषि निगरानी के लिए नया सैटेलाइट लॉन्च

नई दिल्ली/श्रीहरिकोटा, 12 जनवरी (कृषि भूमि ब्यूरो): भारत ने नए साल 2026 की शुरुआत अंतरिक्ष विज्ञान में एक और बड़ी उपलब्धि के साथ की है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज PSLV-C62 मिशन के जरिए एक उन्नत अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट EOS-N1 (कोड-नेम ‘अन्वेषा’) को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित किया। इस मिशन को “आसमान में भारत की एक और आंख” के रूप में देखा जा रहा है, जिससे देश की निगरानी क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी।

ISRO का यह मिशन वर्ष 2026 का पहला लॉन्च है, जिसे 12 जनवरी सुबह 10.17 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया। खास बात यह रही कि इस एक ही मिशन में भारत ने न सिर्फ अपना मुख्य सैटेलाइट लॉन्च किया, बल्कि भारतीय स्टार्टअप्स, यूनिवर्सिटीज़ और विदेशी एजेंसियों के कुल 17 अन्य सैटेलाइट भी अंतरिक्ष में भेजे।

खेती से सुरक्षा तक, EOS-N1 की बड़ी भूमिका

EOS-N1 एक हाइपरस्पेक्ट्रल इमेजिंग सैटेलाइट है, जिसे DRDO के लिए विकसित किया गया है। यह सैटेलाइट सैकड़ों वेवलेंथ में धरती की सतह को “देखने” में सक्षम है, जिससे अत्यंत सूक्ष्म स्तर पर डेटा एकत्र किया जा सकेगा।

इस सैटेलाइट का उपयोग फसल निगरानी, कृषि विश्लेषण, मिट्टी और भूमि स्वास्थ्य आकलन, शहरी (Urban) मैपिंग और इन्फ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग, पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों की निगरानी राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमा निगरानी जैसे अहम क्षेत्रों में किया जाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार, इससे प्रिसिजन फार्मिंग को बढ़ावा मिलेगा और किसान मौसम, मिट्टी और फसल की सटीक जानकारी के आधार पर बेहतर निर्णय ले सकेंगे।

स्टार्टअप्स और यूनिवर्सिटीज़ के लिए भी ऐतिहासिक दिन

PSLV-C62 मिशन में सेकेंडरी पेलोड के रूप में कई भारतीय नवाचारों को भी अंतरिक्ष तक पहुंच मिली। इनमें CGUSAT-1 (सीवी रमन ग्लोबल यूनिवर्सिटी), DA-1 (ध्रुव स्पेस), SR-2 (स्पेस किड्ज इंडिया), लचित-1 (असम डॉन बॉस्को यूनिवर्सिटी), Solaras-S4 (अक्षत एयरोस्पेस), DSAT-1 (दयानंद सागर यूनिवर्सिटी) शामिल हैं। इसके साथ ही OrbitAID Aerospace का AayulSAT, भारत का पहला ऑन-ऑर्बिट सैटेलाइट रिफ्यूलिंग पेलोड, भी इस मिशन का हिस्सा है, जिसे भारतीय अंतरिक्ष इतिहास में एक बड़ी छलांग माना जा रहा है।

अंतरिक्ष से खेत तक, भारत की नई उड़ान

PSLV-C62 मिशन यह स्पष्ट करता है कि भारत अब अंतरिक्ष तकनीक को सीधे किसानों, शहरों और नागरिक जीवन से जोड़ रहा है। खेती, पर्यावरण और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में इस मिशन से मिलने वाला डेटा आने वाले वर्षों में नीतिगत फैसलों और विकास योजनाओं की रीढ़ बनने की क्षमता रखता है।

यह मिशन न केवल ISRO की तकनीकी ताकत का प्रदर्शन है, बल्कि ‘स्पेस से समृद्धि’ की दिशा में भारत के बढ़ते कदमों का भी सशक्त संदेश देता है। ISRO के अनुसार, यह सैटेलाइट फसलों की स्थिति, मिट्टी की नमी, भूमि स्वास्थ्य और मौसम के प्रभाव पर सटीक डेटा उपलब्ध कराएगा। इससे केंद्र और राज्य सरकारों को फसल उत्पादन का बेहतर अनुमान लगाने, सूखा-बाढ़ जैसी परिस्थितियों की समय रहते पहचान करने और कृषि नीतियों को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

एक्सपर्ट्स की राय

विशेषज्ञों का मानना है कि इस सैटेलाइट से मिलने वाला डेटा प्रिसिजन फार्मिंग (Precision Farming) को बढ़ावा देगा। किसान मौसम आधारित कृषि योजना बना सकेंगे, सिंचाई और उर्वरक उपयोग को अनुकूलित कर पाएंगे तथा उत्पादन लागत घटाकर आय बढ़ा सकेंगे।

यह मिशन डिजिटल कृषि और एग्रीटेक इकोसिस्टम को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रिमोट सेंसिंग तकनीक के जरिए प्राप्त जानकारी न केवल किसानों, बल्कि कृषि वैज्ञानिकों, नीति निर्माताओं और आपदा प्रबंधन एजेंसियों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगी।

ISRO का यह प्रयास भारत को तकनीक-संचालित कृषि की ओर तेजी से आगे बढ़ाने वाला माना जा रहा है, जहां अंतरिक्ष विज्ञान सीधे तौर पर खेतों और किसानों के जीवन से जुड़ता दिखाई दे रहा है।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची

SL888

SL888

SL888

SL888

SL888

SL888

SL888

SL888

YY123

YY123

YY123

YY123

YY123

YY123

SL888

SL888

S9S9

SL888