[polylang_langswitcher]

भोपाल, 12 जनवरी (कृषि भूमि ब्यूरो): मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान 1101 सजे हुए ट्रैक्टरों की रैली को हरी झंडी दिखाकर ‘किसान कल्याण वर्ष 2026’ का औपचारिक शुभारंभ किया। इस मौके पर हजारों किसान ट्रैक्टरों के साथ सम्मेलन में पहुंचे, जिससे पूरा क्षेत्र किसान शक्ति के प्रदर्शन का साक्षी बना।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2026 को पूरी तरह किसानों के विकास, सम्मान और समृद्धि के लिए समर्पित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि पहले कृषि से जुड़ा केवल एक विभाग था, लेकिन अब 16 संबंधित विभाग मिलकर किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए समन्वित रूप से काम करेंगे।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सोमनाथ मंदिर, सरदार वल्लभभाई पटेल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की आस्था और विकास साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने समाज को चार प्राथमिक वर्गों—गरीब, महिलाएं, युवा और किसान—में विभाजित कर नीतियों को केंद्रित किया है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक सुधारों और आस्था से जुड़े अहम मुद्दों पर निर्णायक पहल प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसान चाहे किसी भी वर्ग या धर्म से हों, सभी समान हैं और सरकार सभी के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के दौरान भगवा पगड़ी पहने मुख्यमंत्री मोहन यादव स्वयं एक ट्रैक्टर पर सवार हुए और किसानों के साथ कुछ दूरी तक ट्रैक्टर चलाया। उनके साथ हुज़ूर विधायक रामेश्वर शर्मा और कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और किसान संगठनों के नेता शामिल हुए।

यह आयोजन न केवल किसान कल्याण वर्ष की औपचारिक शुरुआत बना, बल्कि मध्य प्रदेश की कृषि-केंद्रित राजनीति और किसान-हितैषी एजेंडे का मजबूत संदेश भी देता नजर आया।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची