[polylang_langswitcher]

Gold Rate Today In India: तीसरे दिन भी फीकी पड़ी सोने-चांदी की चमक, दिल्ली में गोल्ड और सस्ता

नई दिल्ली, 18 फरवरी (कृषि भूमि ब्यूरो): Gold Rate Today In India – गोल्ड के भाव आज लगातार तीसरे दिन सुस्ती देखने को मिली। डॉलर में मजबूती और वैश्विक स्तर पर जियोपॉलिटिकल तनाव कम होने के संकेतों ने बुलियन मार्केट पर दबाव बनाए रखा। एक दिन की स्थिरता के बाद राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना पिछले दो दिनों में कुल ₹3560 और 22 कैरेट सोना ₹3260 प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है। आज यानी 18 फरवरी को दोनों श्रेणियों में प्रति 10 ग्राम ₹10 की और गिरावट दर्ज की गई।

देश के प्रमुख शहरों में आज 10 ग्राम सोने के भाव इस प्रकार रहे:

शहर24 कैरेट (₹)22 कैरेट (₹)18 कैरेट (₹)
दिल्ली1,54,3401,41,4901,15,790
मुंबई1,54,1901,41,3401,15,640
कोलकाता1,54,1901,41,3401,15,640
चेन्नई1,56,2101,43,1901,22,490
बेंगलुरु1,54,1901,41,3401,15,640
हैदराबाद1,54,1901,41,3401,15,640
लखनऊ1,54,3401,41,4901,15,790
पटना1,54,2401,41,3901,15,690
जयपुर1,54,3401,41,4901,15,790
अहमदाबाद1,54,2401,41,3901,15,690

लगातार तीसरे दिन कमजोर रही चांदी

चांदी की चमक भी आज लगातार तीसरे दिन फीकी पड़ी रही। बीते तीन दिनों में चांदी की कीमत में कुल ₹15,100 प्रति किलो की गिरावट आ चुकी है। 18 फरवरी को दिल्ली में चांदी ₹2,59,900 प्रति किलोग्राम पर बिक रही है, जो आज ₹100 सस्ती हुई है। मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव बने हुए हैं, जबकि चेन्नई में चांदी ₹2,64,900 प्रति किलो के स्तर पर है, जो देश के बड़े शहरों में सबसे ऊंचा है।

कंसोलिडेशन का दौर जारी

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक सोने और चांदी पर मुनाफावसूली का दबाव बना हुआ है। साथ ही निवेशकों की नजर अमेरिका के पर्सनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर (PCE) डेटा और फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक की कार्यवाही पर टिकी हुई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि डॉलर की मजबूती और वैश्विक अनिश्चितताओं में कमी के कारण बुलियन फिलहाल कंसोलिडेशन फेज में है। आने वाले दिनों में अमेरिकी GDP, PCE इनफ्लेशन आंकड़े और फेड अधिकारियों की टिप्पणियां बाजार की दिशा तय करेंगी। स्पष्ट संकेतों के अभाव में ट्रेडर्स नई फंडामेंटल ट्रिगर्स का इंतजार कर रहे हैं, जिससे कीमतों में अस्थिरता बनी रह सकती है।

कुलमिलाकर, फिलहाल सोना और चांदी दोनों दबाव में हैं। निवेशकों के लिए यह समय सतर्कता बरतने का है, क्योंकि वैश्विक संकेतों के आधार पर आने वाले दिनों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

====
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची