मुंबई, 04 दिसंबर (कृषि भूमि ब्यूरो): आज सुबह सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखा गया है। मजबूत वैश्विक संकेतों और डॉलर के मुकाबले रुपये के अब तक के सबसे निचले स्तर पर आने से सोने के भाव तेजी के साथ ऊपर बढ़े हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,207.67 डॉलर प्रति औंस पर है।
दिल्ली में गोल्ड रेट
- 24 कैरेट सोना: ₹130740 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹119860 प्रति 10 ग्राम
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता
- 22 कैरेट सोना: ₹119710 प्रति 10 ग्राम
- 24 कैरेट सोना: ₹130590 प्रति 10 ग्राम
पुणे और बेंगलुरु
- 22 कैरेट सोना: ₹119710 प्रति 10 ग्राम
- 24 कैरेट सोना: ₹130590 प्रति 10 ग्राम
अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत (₹ प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 22 कैरेट | 24 कैरेट |
|---|---|---|
| दिल्ली | 119860 | 130740 |
| मुंबई | 119710 | 130590 |
| अहमदाबाद | 119760 | 130640 |
| चेन्नई | 119710 | 130590 |
| कोलकाता | 119710 | 130590 |
| हैदराबाद | 119710 | 130590 |
| जयपुर | 119860 | 130740 |
| भोपाल | 119760 | 130640 |
| लखनऊ | 119860 | 130740 |
| चंडीगढ़ | 119860 | 130740 |
फेडरल रिजर्व का असर
दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अगर ब्याज दरों में कमी होती है, तो सोने में और तेजी देखने को मिल सकती है, क्योंकि कम ब्याज दरों से बॉन्ड की आकर्षकता घट जाती है, और निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में गोल्ड की ओर रुख करते हैं। फेड की FOMC मीटिंग 9–10 दिसंबर को होगी।
चांदी की कीमत
चांदी के रेट में भी उछाल दर्ज किया गया है और यह ₹191100 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 58.47 डॉलर प्रति औंस है।
सोने-चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय संकेतों, डॉलर इंडेक्स, रुपये की मजबूती या कमजोरी और ग्लोबल आर्थिक हालात से प्रभावित होती हैं।
===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45