[polylang_langswitcher]

Category: राज्य

राज्य

राज्य

उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली के अवसर पर गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण रोजगार बढ़ाने के लिए गोबर से दीये, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और अन्य पूजन सामग्री तैयार करने को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं। इस पहल में महिलाओं, स्थानीय कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों को जोड़ने पर जोर दिया गया है।
केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों और चीनी उद्योग की समस्याओं पर विचार करने के लिए पूर्व नीति आयोग सदस्य रमेश चंद की अध्यक्षता में समिति बनाई है। समिति किसानों के लाभकारी मूल्य, चीनी के न्यूनतम बिक्री मूल्य, गन्ने की तौल और चीनी रिकवरी की पारदर्शिता जैसे मुद्दों की जांच कर सरकार को सिफारिशें सौंपेगी।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संशोधित एग्री वेलफेयर पोर्टल का शुभारंभ किया। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए किसानों को पीएम-किसान, फसल बीमा, सरकारी सब्सिडी, मौसम, बीज-खाद और मंडी भाव जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां मोबाइल पर उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।
तेल विपणन कंपनियों की एथेनॉल खरीद व्यवस्था में प्रस्तावित बदलाव से चीनी मिलों, मक्का उत्पादकों और डिस्टिलरी उद्योग पर असर पड़ सकता है। नई निविदा में अनाज आधारित एथेनॉल को प्राथमिकता देने और घरेलू चीनी उपलब्धता बनाए रखने पर जोर है।
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची