US-ईरान के बीच संघर्ष विराम बढ़ाने की संभावनाओं ने वैश्विक तेल बाजार को राहत दी है। WTI और ब्रेंट क्रूड दोनों में गिरावट दर्ज की गई है और कीमतें छह सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि भू-राजनीतिक जोखिम अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुए हैं।
जापान ने भारतीय आमों के आयात को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया है। मार्च 2026 में हुई जांच में वेपर हीट ट्रीटमेंट (VHT) सुविधाओं में कमियां मिलने के बाद यह कदम उठाया गया। 2006 में 20 साल पुराना प्रतिबंध हटने के बाद पहली बार भारत-जापान आम व्यापार पर ऐसी रोक लगी है।
Gold Price Today: देश में सोने की कीमतों में लगातार नरमी बनी हुई है। अमेरिका-ईरान तनाव और डॉलर की मजबूती के बीच निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है।
पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और अमेरिका-ईरान के बीच संभावित समझौते की उम्मीदों ने वैश्विक तेल बाजार को राहत दी है। ब्रेंट क्रूड एक हफ्ते में 11 फीसदी टूटकर 93 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है, जबकि WTI भी 88 डॉलर के आसपास कारोबार कर रहा है।