भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 13 जुलाई के लिए बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय समेत 11 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं तटीय आंध्र प्रदेश में लू और ओडिशा व तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में उमस भरे मौसम की संभावना जताई गई है।