देश के सबसे बड़े केला निर्यात केंद्र सोलापुर के किसान आज गंभीर संकट से गुजर रहे हैं। ईरान और खाड़ी देशों में चल रहे संघर्ष का सीधा असर किसानों पर पड़ा है, जिससे करीब 50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। केले की कीमतें जहां पहले ₹25 प्रति किलो थीं, वहीं अब गिरकर मात्र ₹5 प्रति किलो रह गई हैं। ऐसे में किसानों को उनकी लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रही, जिससे आर्थिक स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है। किसानों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि जैसे हॉर्मुज मार्ग से तेल आपूर्ति जारी है, उसी तरह आवश्यक फलों का निर्यात भी जल्द शुरू किया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके।
👉 क्या सरकार किसानों की मदद के लिए कदम उठाएगी?
👉 क्या केले के निर्यात पर जल्द फैसला होगा?
पूरी खबर जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें।
===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45