ये पांच सब्जियां आपको बना देंगी धनवान, ऐसे करें खेती

लखनऊ: हमारे यहां ऐसी कई सब्जियां है जो बेहद महंगी होने के कारण आम आदमी की थाली से दूर रहती हैं। बेहद महंगी होने के कारण घरों की रसोई में ये सब्जियां नहीं मिलती हैं। ये सब्जियां बड़े होटलों में आपको मेन्यू के तौर पर जरूर मिल जाएँगी। इन सब्जियों लगाकर किसान मालामाल बन सकते हैं। इस खबर में हम बताएंगे वो कौन सी सब्जियां है जो आपको सामान्य बाजार में नहीं मिलेंगी लेकिन ये महानगरों के बड़े मार्केट्स में आसानी से मिल जाएँगी। ये सब्जियां बेहद महँगी होती हैं।

किसान भाई रबी और खरीफ फसलों के अलावा सब्जियों की खेती भी करते हैं। किसान भाई पालक,टमाटर, खीरा,हरी मिर्च, मिशला मिर्च, लौकी,परवल,पत्ता गोभी और गोभी समेत अन्य कई सब्जियां उगते हैं जिनकी मांग बाजार में हमेशा बनी रहती है। कुछ किसान सब्जियों की खेती पॉलीहाउस में करते हैं। कुछ किसान केवल वही सब्जियां उगाते हैं जिनकी बाजार में मांग भी रहती है और मुनाफा भी अच्छा देती हैं। आज हम आपको उन पांच सब्जियों के बारे में बताएंगे जिनकी खेती करके किसान मालामाल बन सकते हैं।

शतावरी: यह एक औषधीय सब्जी है इसमें विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व पाये जाते हैं। इसका आयात दूसरे देशों से होता है । भारतीय बाज़ारों में इसका भाव 1200 से 1500 रूपये के बीच होता है। बिहार के पठारी क्षेत्रों में किसान इसकी खेती करते हैं। यह सब्जी बड़े होटलों के मेन्यू में आसानी से मिल जाती है।

चेरी टमाटर: टमाटर की खेती प्राय: देश के सभी भागों में की जाती है। मंडियों में इसका भाव  30 से 40 रूपये के करीब होता है। किसान भाई चेरी टमाटर की खेती करके अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। चेरी टमाटर का भाव 250 से 300 रुपए प्रति किलो रहता है। इसका उपयोग पास्ता और पिज़्ज़ा बनाने के लिए किया जाता है।

पर्सले:  यह सब्जी धनिया की प्रजाति की होती है यह एक पत्तेदार सब्जी होती है। खाने में इसका स्वाद धनिया से काफी अलग होता है। बाजार में इसका भाव 150 से 200 रूपये के बीच होता है। इसकी बुवाई करके किसान भारी मुनाफा कमा सकते हैं।

गुच्छी:  यह सब्जी पूर्ण रूप से औषधीय गुणों से भरपूर है इसे  जगली मशरूम के नाम से भी जाना जाता है। औषधीय गुणों के कारण इसकी विदेशों में काफी मांग है। गुच्छी की कीमत लाखों में है। बहरहाल इस सब्जी की खेती करने के लिए वैज्ञानिकों ने कोई तकनीकि विकसित नहीं की है।

जुकीनी: यह कद्दू की प्रजाति की सब्जी है यह देखने में खीरे जैसी होती है। इसका सेवन करने से वजन कम होता है। जिम जाने वाले लोगों को यह सब्जी बेहद पसंद होती है। बाजार में इस सब्जी का भाव 200-250 रूपये प्रति किलोग्राम होता है। किसान भाई इस सब्जी की खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची

SL888

SL888

SL888

SL888

SL888

SL888

SL888

SL888

YY123

YY123

YY123

YY123

YY123

YY123

SL888

SL888

S9S9

SL888