नई दिल्ली (कृषि भूमि ब्यूरो): Gold Rate Today: देश के सर्राफा बाजार में पिछले कुछ दिनों से जारी स्थिरता के बाद सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को लेकर सतर्क रुख और औद्योगिक मांग में सुस्ती के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है।
सोने और चांदी में आई गिरावट
Gold Rate Today: गोल्ड की बात करें तो पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) में कुल ₹230 और 22 कैरेट सोने में ₹210 की गिरावट आ चुकी है। आज राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों में 24 और 22 कैरेट सोना ₹10 और सस्ता हुआ है। इसके अलावा, लगातार सात दिनों तक स्थिर रहने के बाद आखिरकार चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है और यह ₹100 प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है।
Gold Rate Today: सोने के ताजा भाव (18, 22 और 24 कैरेट)
Gold Rate Today: देश के 10 प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने के आज के भाव इस प्रकार हैं:
| शहर | 24 कैरेट सोने का भाव (₹) | 22 कैरेट सोने का भाव (₹) | 18 कैरेट सोने का भाव (₹) |
| दिल्ली | ₹1,44,140 | ₹1,32,140 | ₹1,08,140 |
| मुंबई | ₹1,43,990 | ₹1,31,990 | ₹1,07,990 |
| कोलकाता | ₹1,43,990 | ₹1,31,990 | ₹1,07,990 |
| चेन्नई | ₹1,43,990 | ₹1,31,990 | ₹1,10,140 |
| बेंगलुरु | ₹1,43,990 | ₹1,31,990 | ₹1,07,990 |
| हैदराबाद | ₹1,44,210 | ₹1,32,190 | ₹1,08,150 |
| लखनऊ | ₹1,44,140 | ₹1,32,140 | ₹1,08,140 |
| पटना | ₹1,44,040 | ₹1,32,040 | ₹1,08,040 |
| जयपुर | ₹1,44,140 | ₹1,32,140 | ₹1,08,140 |
| अहमदाबाद | ₹1,44,040 | ₹1,32,040 | ₹1,08,040 |

चांदी के दाम और बाजार का रुख
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े महानगरों में एक किलो चांदी की कीमत घटकर ₹2,34,900 पर आ गई है।
Gold Rate Today – विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा महंगाई को लेकर जताई गई चिंताओं के कारण बाजार सतर्क है। निवेशकों की निगाहें अब अमेरिका के आने वाले अहम आर्थिक आंकड़ों (जैसे नॉन-फार्म पेरोल रिपोर्ट और लेबर मार्केट के इंडिकेटर्स) पर टिकी हैं, जो भविष्य में ब्याज दरों की दिशा तय करेंगे। फिलहाल, डॉलर में उतार-चढ़ाव और वैश्विक संकेतों से ही bullion market की चाल तय हो रही है।
=====
इन ख़बरों को भी पढ़ें…
कच्चे जूट के दाम आधे हुए, महज तीन हफ्तों में 9000 रुपये की बड़ी गिरावट; जूट मिलों ने उठाए सवाल
इलायची निर्यात धीमा: ऊंचे दाम और कमजोर मानसून से उत्पादन घटने की आशंका
हल्दी बाजार: कीमतों में जोरदार तेजी; किसानों ने बढ़ाया रकबा, मानसून तय करेगा बाजार की दिशा
मध्य प्रदेश के किसानों ने खत्म किया आंदोलन, राज्य सरकार ने मानी मांगें
खाद संकट से बचने के लिए संसदीय समिति ने सरकार को दी सलाह
अल नीनो और कमजोर मानसून के साये में दालों का स्टॉक सुरक्षित रखने की तैयारी
भारत का इलायची निर्यात तीन गुना बढ़कर 43.68 करोड़ डॉलर
कमजोर मानसून से खरीफ बुवाई को झटका, रकबा 21% घटा; तिलहन और कपास में बड़ी गिरावट
प्याज बफर स्टॉक खरीद को रफ्तार देने के लिए केंद्र ने बढ़ाई खरीद कीमत