[polylang_langswitcher]

Gold Rate Today: सोने-चांदी में तेजी, चांदी ₹3 लाख के पार

नई दिल्ली, 10 फरवरी (कृषि भूमि ब्यूरो): Gold Rate Today In India – अंतरराष्ट्रीय अनिश्चितता और निवेशकों की सेफ हैवन एसेट की ओर बढ़ती दिलचस्पी के बीच भारतीय बुलियन मार्केट में सोने और चांदी की चमक बरकरार है। हाल ही में आई गिरावट को निवेशकों ने खरीदारी के मौके के तौर पर भुनाया, जिसका असर अब लगातार दूसरे दिन तेजी के रूप में देखने को मिल रहा है।

राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम ₹10 महंगा होकर ₹1,58,070 पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोने के भाव भी ₹10 बढ़कर ₹1,44,910 प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। पिछले दो दिनों में ही 24 कैरेट गोल्ड ₹1,320 और 22 कैरेट गोल्ड ₹1,210 प्रति 10 ग्राम तक चढ़ चुका है।

चांदी की बात करें तो इसमें भी जोरदार तेजी दर्ज की गई है। तीन दिनों की स्थिरता के बाद लगातार दो दिनों में दिल्ली में चांदी के भाव ₹15,100 प्रति किलो बढ़ गए हैं। आज 10 फरवरी को चांदी ₹3,01,100 प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। यह स्तर निवेशकों और कारोबारियों—दोनों के लिए खासा अहम माना जा रहा है।

सिटीवाइज गोल्ड रेट (10 ग्राम)

शहर24 कैरेट गोल्ड22 कैरेट गोल्ड18 कैरेट गोल्ड
दिल्ली₹1,58,070₹1,44,910₹1,18,600
मुंबई₹1,57,920₹1,44,760₹1,18,450
कोलकाता₹1,57,920₹1,44,760₹1,18,450
चेन्नई₹1,59,830₹1,46,510₹1,25,210
बेंगलुरु₹1,57,920₹1,44,760₹1,18,450
हैदराबाद₹1,57,920₹1,44,760₹1,18,450
लखनऊ₹1,58,070₹1,44,910₹1,18,600
पटना₹1,57,970₹1,44,810₹1,18,500
जयपुर₹1,58,070₹1,44,910₹1,18,600
अहमदाबाद₹1,57,970₹1,44,810₹1,18,500

लगातार दूसरे दिन चमकी चांदी

दिल्ली के साथ-साथ मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे प्रमुख महानगरों में भी चांदी समान भाव पर कारोबार कर रही है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, औद्योगिक मांग और निवेशकों की सक्रियता ने चांदी में तेज मूवमेंट को सपोर्ट किया है, हालांकि आगे इसमें उतार-चढ़ाव की आशंका बनी हुई है।

एक्सपर्ट की राय

कमोडिटी बाजार के जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में अमेरिका से GDP, PMI, नॉन-फार्म पेरोल और महंगाई से जुड़े आंकड़े अहम भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही चीन, जर्मनी और भारत के महंगाई डेटा पर भी बाजार की नजर रहेगी। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर किसी भी तरह के संकेत से सोने-चांदी की चाल प्रभावित हो सकती है।

सोने में फिलहाल कंसॉलिडेशन के बाद रिकवरी का संकेत मिल रहा है, जो इसके पॉजिटिव ट्रेंड को दर्शाता है। वहीं चांदी को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि इसमें आगे भी तेज उतार-चढ़ाव और करेक्शन देखने को मिल सकता है।

====
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची