[polylang_langswitcher]

Gold Price Today: सोना हुआ और महंगा, चांदी भी तेज; जानिए नए रेट

नई दिल्ली, 15 जनवरी  (कृषि भूमि ब्यूरो): वैश्विक अनिश्चितता के बीच सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की बढ़ती मांग से सोने की कीमतों में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में आगे और कटौती किए जाने की बढ़ती उम्मीदों ने भी सोने और चांदी को सपोर्ट दिया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,640.13 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है, जो मजबूत ट्रेंड को दर्शाता है।

भारत में सोना और हुआ महंगा

आज सुबह देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में और बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,44,160 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,32,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,010 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,32,160 1,44,160
मुंबई 1,32,010 1,44,010
अहमदाबाद 1,32,060 1,44,060
चेन्नई 1,32,010 1,44,010
कोलकाता 1,32,010 1,44,010
हैदराबाद 1,32,010 1,44,010
जयपुर 1,32,160 1,44,160
भोपाल 1,32,060 1,44,060
लखनऊ 1,32,160 1,44,160
चंडीगढ़ 1,32,160 1,44,160

वैश्विक घटनाओं से बढ़ी अनिश्चितता

ईरान में बढ़ती अशांति और रूस-यूक्रेन युद्ध के जारी रहने से भू-राजनीतिक चिंताएं एक बार फिर गहराई हैं। इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू होने की खबरों ने भी वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ा दी है। ऐसे माहौल में निवेशक तेजी से सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, जिसका सीधा फायदा सोने और चांदी को मिल रहा है।

चांदी की कीमतों में भी जोरदार तेजी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी मजबूत उछाल देखने को मिला है। आज सुबह भारत में चांदी का भाव बढ़कर 2,90,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी ने पहली बार 91 डॉलर प्रति औंस का स्तर पार किया और 91.56 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर कारोबार किया।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक वैश्विक अनिश्चितता बनी रहेगी और ब्याज दरों को लेकर दबाव रहेगा, तब तक सोना और चांदी दोनों में मजबूती का रुझान बना रह सकता है।

===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

संबंधित श्रेणी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची