550 करोड़ के कारोबार के जरिए किसानों की मदद करती हैं ये दो IIT पास महिलाएं

कुछ लोग ऐसे होते है जो आम दुनिया से हमेशा कुछ हटकर करना चाहते है। ऐसा ही एक सपना था दिल्ली की दो रूममेट्स नीतू यादव और कीर्ति जांगड़ा का। ये दोनों बाकी आईआईटीयंस की तरह किसी बड़ी कंपनी में काम करने की जगह उन्होंने एनिमल नाम के एक स्टार्टअप  को शुरू किया। ये एक ऐसा ऑनलाइन प्लेटफार्म है जो भारत में उन किसानों की मदद करता है, जो डेरी फार्मिंग से जुड़े हुए है। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत अगस्त 2019 में एक वीकेंड प्रोजेक्ट के तौर पर की गयी थी।

टॉप टियर में पहुंच चुका है स्टार्टअप  

एक वर्चुअल कैपिटल के तौर पर शुरू हुआ ये स्टार्टअप आज एक सक्सेसफुल स्टार्टअप बन चूका है। नीतू और कीर्ति किसान और पशु के बीच के रिश्ते को बेहद अच्छे से समझती थी। उन दोनों ने इस एप्लीकेशन को इसी बात का ध्यान रखते हुए डिज़ाइन किया है। नीतू और कीर्ति के अलावा उनकी टीम में यूएक्स डिज़ाइनर अनुराग बिसोई और सीनियर फ्रंट एन्ड डिज़ाइनर लिबिन वी बाबू शामिल है। इस ऍप को ऑफिशियली दिसंबर 2019 में गुरुग्राम में लॉच किया गया था।

550 करोड़ का है टर्नओवर  

बेंगलुरु में इस स्टार्टअप की शुरुआत एक कमरे में हुई थी हलाकि, आज इसका टर्नओवर  550 करोड़ से भी अधिक है। 2019 में अपने लांच  के बाद से इस एप्लीकेशन की मदद से देश में करीब 4000 करोड़ रुपये में 8.5 लाख से भी ज्यादा जानवर बेचे है।

हैकथॉन में मिल चुके है कई सारे अवार्ड्स 

हैकथॉन में जब नीलू और कीर्ति ने एनिमल ऍप को पेश किया तो उन्होंने दर्शको और जूरी के अवार्ड्स को अपने नाम कर लिया। अगस्त 2019 में इस एप्लीकेशन को शुरू करने से पहले इन दोनों ने किसानों के बीच एक सर्वे भी किया था। इस सर्वे में उन्हें ये पता चला की लोगों को उनके ऍप का कांसेप्ट काफी पसंद आया।

इसके बाद महज़ तीन महीनो में दोनों ने अपने स्टार्टअप को बड़े लेवल पर लॉच किया। एनिमल की वेबसाइट पर जानकारी के अनुसार अब तक सिकोइया, नेक्सस, रॉकेटशिप जैसे इन्वेस्टर्स से उन्होंने 150 करोड़ रुपये जुटाए है।

80 लाख किसान इस ऍप पर 

अभी के समय में इस एनिमल ऍप पर 80 लाख किसान रेजिस्टर्ड है। अब तक इस ऍप से 850000 जानवर बेचे जा चुके है। नीतू और कीर्ति को इस ऍप को शुरू करने की इंस्पिरेशन Amazon और Flipkart जैसी बड़ी कंपनीजको देख कर मिली थी। इस ऍप की मदद से इस बात का भी पता लगाया जा सकता है की आपके आस पास के इलाके में 100 km के अंदर कौन कौन से जानवर खरीद या बेच रहा है, जिसके बाद इस ऍप की मदद से उन व्यक्तिओं से कांटेक्ट किया जा सकता है।

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची