मुंबई, 27 नवंबर (कृषि भूमि ब्यूरो): हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार, 27 नवंबर को चांदी के दाम में तेज़ बढ़त देखने को मिली। बुधवार की तुलना में आज चांदी का भाव 2,000 रुपये प्रति किलो बढ़ गया। राजधानी दिल्ली में चांदी का रेट बढ़कर 1,69,100 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है।
चेन्नई और हैदराबाद में आज चांदी की कीमत 1,76,100 रुपये प्रति किलो पर रही, जो उत्तर भारत के मुकाबले करीब 7,000 रुपये ज्यादा है। पिछले कई दिनों से लगातार गिरावट झेल रही चांदी की कीमतों में यह उछाल बाजार में नई हलचल लेकर आया है।
उत्तर भारत में तेजी, दक्षिण में रेट ज्यादा
पिछले कुछ दिनों से यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान जैसे राज्यों में चांदी के दाम लगातार नीचे जा रहे थे। इसी तरह मुंबई और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में भी गिरावट का दौर रहा। लेकिन अब कीमतों में स्थिरता लौटती दिख रही है।
पिछले महीने चांदी का दाम एक समय 2,06,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था। उसके बाद इसमें लगातार गिरावट आई और वर्तमान रेट अभी भी उस पुराने ऊंचे स्तर से काफी नीचे हैं। इस बीच आज की बढ़त ने बाजार में सकारात्मक संकेत दिए हैं।
प्रमुख शहरों में चांदी का रेट (₹ प्रति किलोग्राम)
| शहर | कीमत (₹) |
|---|---|
| दिल्ली | 1,69,100 |
| मुंबई | 1,69,100 |
| अहमदाबाद | 1,69,100 |
| चेन्नई | 1,76,100 |
| कोलकाता | 1,69,100 |
| गुरुग्राम | 1,69,100 |
| लखनऊ | 1,69,100 |
| बेंगलुरु | 1,69,100 |
| जयपुर | 1,69,100 |
| पटना | 1,69,100 |
| भुवनेश्वर | 1,69,100 |
| हैदराबाद | 1,76,100 |
चांदी की बढ़ती डिमांड से कीमतों पर दबाव
आज चांदी का उपयोग केवल गहनों और धार्मिक वस्तुओं तक सीमित नहीं है। आधुनिक उद्योगों—विशेष रूप से मोबाइल फोन, कंप्यूटर चिप, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सोलर पैनल—में इसकी खपत तेज़ी से बढ़ी है।
क्योंकि चांदी इन सभी तकनीकी उत्पादों में अहम भूमिका निभाती है, इसलिए इसकी मांग पहले से कई गुना बढ़ चुकी है। वैश्विक स्तर पर बढ़ती खपत और औद्योगिक जरूरतों के कारण चांदी अब पहले के मुकाबले ज्यादा महंगी होती जा रही है।
===
हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें: