हाथ में गमछा लेकर थिरके बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, पवन सिंह के गाने पर बना माहौल

Bihar news

पटना, 11 दिसंबर (कृषि भूमि ब्यूरो): बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। दानापुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह से उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे हाथ में गमछा लहराते हुए पवन सिंह के लोकप्रिय चुनावी गीत ‘जोड़ी मोदी-नीतीश जी के हिट होई’ पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, दानापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने और धन्यवाद देने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मंच पर मौजूद मंत्री जैसे ही पवन सिंह का गाना बजा, वे खुद को रोक नहीं पाए और कार्यकर्ताओं के साथ ताल पर झूमने लगे। वीडियो में वे हाथ में लाल- सफेद गमछा लहराते हुए उत्साह से नाचते दिखाई दे रहे हैं।

चुनाव में पवन सिंह का गाना हुआ था सुपरहिट

जिस गाने पर रामकृपाल यादव थिरकते दिखे, वह 2020 और 2024 के चुनावी मौसम में बीजेपी की रैलियों में खूब बजा था। ‘जोड़ी मोदी और नीतीश जी के हिट होई’ को पवन सिंह ने गाया था, और यह भाजपा समर्थकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ था। यह गाना जनसभाओं में भीड़ जुटाने और ऊर्जा बनाए रखने में अहम साबित हुआ था।

समारोह में जैसे ही यह गाना बजा, मंच से लेकर पंडाल तक सभी कार्यकर्ता गमछा लेकर थिरकने लगे। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें रामकृपाल के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता झूमते दिखाई देते हैं।

रामकृपाल यादव ने रीतलाल यादव को हराया था

बता दें कि भाजपा के रामकृपाल यादव ने दानापुर सीट से राजद के निवर्तमान विधायक रीतलाल यादव को 29,133 वोटों से हराया था। रामकृपाल यादव को कुल 1,19,877 वोट मिले थे। रीतलाल यादव साल 2020 में राजद के टिकट पर चुनाव जीते थे। उनके खिलाफ 11 आपराधिक मामले लंबित हैं। वहीं रामकृपाल के खिलाफ 2 आपराधिक मामले लबित हैं।

दानापुर सीट पर यह जीत भाजपा के लिए महत्वपूर्ण मानी गई थी, और हालिया समारोह उसी सफलता को कार्यकर्ताओं के साथ साझा करने का प्रयास था।

===

हमारे लेटेस्ट अपडेट्स और खास जानकारियों के लिए अभी जुड़ें — बस इस लिंक पर क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb0T9JQ29759LPXk1C45

शेयर :

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची

SL888

SL888

SL888

SL888

SL888

SL888

SL888

SL888

YY123

YY123

YY123

YY123

YY123

YY123

SL888

SL888

S9S9

SL888