राजस्थान के इन जिलों में पूरी रात हुई, जानिए पंजाब और हरियाणा में कैसा रहा मौसम का हाल

भीषण ठंड और शीतलहर के बीच राजस्थान में सोमवार रात बारिश हुई। इससे रबी फसल उत्पादक किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसानों का कहना है कि इस बारिश से गेहूं की फसल को काफी फायदा होगा. मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में रातभर बारिश दर्ज की गई है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार कोटा में 20 सेंटीमीटर, लाडपुरा में 14 सेंटीमीटर, पीपल्दा में 13 सेंटीमीटर, देवगोद में नौ सेंटीमीटर, मांगरोल, सवाई माधोपुर और खंडार में आठ-आठ सेंटीमीटर, किशनगंज और अंता में छह-छह सेंटीमीटर बारिश हुई, चित्तौड़गढ़ 4 सेमी और सवाई 3 सेमी हुई है।

जैसलमेर और सीकर में मंगलवार की सुबह सबसे ठंडी रही। दोनों जिलों में न्यूनतम तापमान क्रमश: सात और 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह सिरोही में 7.3 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर और बीकानेर में 7.7 डिग्री सेल्सियस, एरनपुरा रोड, श्रीगंगानगर और फलोदी में 7.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मंगलवार सुबह जयपुर में तापमान 11.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, राज्य के कुछ हिस्सों में घना कोहरा भी दर्ज किया गया।

कैसा रहा पंजाब का मौसम

पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को ठंड का प्रकोप जारी रहा और सुबह कोहरे के कारण कई स्थानों पर दृश्यता का स्तर फिर से गिर गया। मौसम विभाग ने एक मौसम रिपोर्ट में कहा कि पंजाब के गुरदासपुर और हरियाणा के नारनौल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दोनों स्थानों पर न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर में रात का तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा, पठानकोट और पटियाला में 7 डिग्री और लुधियाना में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसी तरह दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि करनाल और भिवानी में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच, सुबह कोहरे के कारण दोनों राज्यों में कई स्थानों पर दृश्यता का स्तर कम हो गया। पिछले कुछ दिनों के दौरान, इस क्षेत्र में दिन के तापमान में भारी गिरावट देखी गई है, जो सामान्य से कुछ डिग्री कम है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

ताज़ा न्यूज़

विज्ञापन

विशेष न्यूज़

Stay with us!

Subscribe to our newsletter and get notification to stay update.

राज्यों की सूची

SL888

SL888

SL888

SL888

SL888

SL888

SL888

SL888

YY123

YY123

YY123

YY123

YY123

YY123

SL888

SL888

S9S9

SL888